सीमा सुरक्षा बल और पुलिस ने आज कांस्टेबल तापा मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित की। जम्मू कश्मीर में सांबा जिले से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा पुलिस गश्ती दल पर की गई गोलीबारी में तापा मंडल शहीद हो गए थे।
शहीद कांस्टेबल के सम्मान में सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के शहीद स्मारक में एक पुष्पांजलि अर्पण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एस पी वैद्य और बीएसएफ के महानिरीक्षक राम अवतार समेत सुरक्षा बल के अनेक अधिकारी शामिल हुये।
50 वर्षीय शहीद मंडल के पार्थिव शरीर को आज विमान के जरिये दिल्ली होते हुये उनके पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले स्थित उनके पैतृक गांव सतुई ले जाया जाएगा। उनके परिवार में उनकी मां सुमित्रा मंडल हैं।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने कल सांबा जिले से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर गोलीबारी कर दी थी। इसका कड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने जवाबी कारवाई की जिसमें सीमा पार तीन चौकियां क्षतिग्रस्त हो गयी और दो रेंजर्स घायल हो गये।