जम्मू: पाकिस्तान ने देर रात जम्मू के अरनिया सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान शहीद हुआ है। जवान का नाम बिजेन्दर बहादुर सिंह है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। देर रात 12.30 बजे के आसपास यह फायरिंग शुरू हुई थी। फायरिंग हैवी मॉर्टार से हुई। बीएसएफ भी लगातार फायरिंग का जवाब दे रही है। इसमें दो जवान घायल हुए हैं। आपको बता दें कि इस साल पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में 48 जवान शहीद हो चुके हैं।
BSF Constable Brijendra Bahadur Singh killed in firing by Pakistan in Arnia area of Jammu and Kashmir’s RS Pura, one civilian injured. pic.twitter.com/zOgaYp3ekv
— ANI (@ANI) September 15, 2017
पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को भी जम्मू एवं कश्मीर के पूंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की थी और मोर्टार दागे। पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की खबरें राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर से भी आई थीं।
पाकिस्तान की ओर संघर्षविराम का उल्लंघन उस समय किया गया जब कश्मीर में सुरक्षाबलों ने अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वाले आतंकी को मार गिराया। इस हमले में आठ तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी। सुरक्षाबलों ने नौगाम के अरीगाम इलाके में अबू इस्माइल और उसके एक साथी को मुठभेड़ में मार गिराया। इस्माइल लश्कर-ए-तौयबा का टॉप कमांडर था और उसी ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की पूरी साजिश रची थी।
इसी साल 10 जुलाई को लश्कर-ए-तौयबा के आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला किया था। पाकिस्तानी आतंकी अबु इस्माइल को आतंकी अबु दुजाना के मारे जाने के बाद लश्कर की कमान सौंपी गई थी। सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसे सुरक्षाबलों की बड़ी उपलब्धि बताया है।