आपको बता दें की कश्मीर में रेल सेवा शुरू कर दी गयी है राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से 7 अलगाववादी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में हड़ताल के आह्वान के दौरान सुरक्षा कारणों से रेल सेवा एक दिन बाधित रहने के कारण आज दोबारा शुरू कर दी गयी।
NIA की ओर से 7 अलगाववादी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में हड़ताल के आह्वान के दौरान सुरक्षा कारणों से रेल सेवा एक दिन बाधित रहने के कारण आज दोबारा शुरू कर दी गयी। रेलवे के अधिकारी ने कहना है कि कश्मीर घाटी में आज सभी रेल सेवाएं शुरू कर दी गयी है।
उन्होंने कहा कि दक्षिणी कश्मीर के से जम्मू के बनिहाल क्षेत्र के लिए सुबह से रेल सेवा शुरू कर दी गयी है। इसके अलावा मध्य कश्मीर के श्रीनगर-बडगाम से उत्तरी कश्मीर के बारामूला के लिए रेल सेवा शुरू कर दी गयी है।
अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा तथा रेलवे संपत्तियों की रक्षा के मद्देनजर रेल सेवाओं को बाधित किया गया था। पुलिस की ओर से हरी झंडी मिलने के कारण रेल सेवा शुरू की गयी है। हड़ताल के कारण इस महीने अब तक छह बार रेल सेवाएं बाधित की गयी है।