राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार में बाढ़ के पीछे चूहों की भूमिका होने के राज्य के जल संसाधन मंत्री के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि बिहार में बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आयी या चार पैरों वाले चूहों की वजह से।
श्री यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीट पर मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधते हुए लिखा, नीतीश बतायें कि बिहार में बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आयी या चार पैरों वाले चूहों की वजह से जो तटबंध निर्माण का हजारों करोड़ खा गए।
नीतीश बतायें बिहार में बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आयी या चार पैरों वाले चूहों की वजह से जो तटबंध निर्माण का हज़ारों करोड़ खा गए?
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 2, 2017
एक अन्य ट्वीट में लालू ने अपने ख़ास अंदाज में कहा कि बाढ़ की जवाबदेही चूहों की है नीतीश की थोड़े है। नीतीश तो नैतिकता के नशे में मस्त और अंतरात्मा से वार्तालाप में व्यस्त है। जय हो चूहा सरकार की।
बाढ़ की जवाबदेही चूहों की है नीतीश की थोड़े है।नीतीश तो नैतिकता के नशे मे मस्त और अंतरात्मा से वार्तालाप में व्यस्त है।
जय हो चूहा सरकार की pic.twitter.com/1v2Xg2qYuk
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 1, 2017
राजद सुप्रीमों ने कहा कि पहले हजारों लीटर शराब गायब होने पर चूहों को जिम्मेवार ठहरा दिया गया था। अब बाढ़ में हजारों लोगों के मारे जाने पर एक फिर चूहों को जिम्मेदार ठहरा दिया गया है। मानो ये चूहे ना हुए नीतीश के सरकारी बलि के बकरे हो गए।
उन्होंने कहा कि गजब रे गजब भाई! क्या आप जानते है बिहार में बाढ़ चूहों के कारण आई। यदि नहीं तो, पता करिए, नीतीश बतायेगे चूहे कैसे बिहार में बाढ़ लेकर आए?