लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

LIVE: मोदी और आबे खाएंगे डिनर में गुजराती खाना, खाने में होंगी ये खास चीज़े

NULL

पीएम मोदी जापानी पीएम शिंजो आबे और उनकी पत्नी को डिनर के लिए अहमदाबाद के प्रसिद्ध ‘अगाशिए टैरेस’ रेस्तरां ले गए। यह रेस्तरां अपने शानदार नजारे और गुजराती जायके के लिए मशहूर है। यह इन राष्ट्राध्यक्षों ने ‘जनतरंग’ संगीत का भी लुत्फ उठाया।

जापानी पीएम शिंजो आबे को उनके इस गुजरात दौरे पर खास भारतीय-गुजराती पकवानों से सजी थाली परोसी जाएगी। गुजराती थाली में पालक जामुन, रसावाला बटाटा, उंधियू, भिंडा कढ़ी, गुजराती दाल, खिचड़ी, ड्राईफ्रूट्स पुलाव, पूरी, रोटी और बाजरा थेपला खास होंगे। वहीं स्वीट डिश में जापानी पीएम के लिए केसरिया जलेबी, आइसक्रीम और पेटिट फोर्स (खजूर के बॉल्स) रखे गए हैं। वहीं मेन्यू में जापानी डिशेज को भी जगह दी गई है। इसमें katsu curry, ginger soya de tu, eggplant akamise और miso yaki udon शामिल किया गया है।

इससे पहले जापानी पीएम ने अपनी यात्रा की शुरुआत साबरमती आश्रम से की। वहां दोनों प्रधानमंत्रियों ने महात्मा गांधी की मूर्ति को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने गांधी जी की निजी स्मरणीय वस्तुओं को भी देखा। इसके साथ ही उन्होंने रिवर फ्रंट पर भी थोड़ा वक्त बिताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गांधी आश्रम में मार्बल का मशहूर तीन बंदरों वाला स्टेचु गिफ्ट किया।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत पहुंच गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आबे का गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद शि‍ंजो आबे को एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे ने 8 किमी लंबा रोड शो भी किया।

यहां दोनों देश के पीएम और पीएम आबे की पत्नी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और रिवर फ्रंट पर भी कुछ वक्त बिताया। इन सब के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के आबे अहमदाबाद की प्रसिद्ध 16वीं शताब्दी की मस्जिद ‘सीदी सैयद’ पहुंचे है। इसके अलावा वह गांधीनगर के महात्मा मंदिर में गुरुवार को होने वाले 12वें भारत-जापान एनुअल समिट में भी हिस्सा लेंगे। आबे अपने इस दौरे में पीएम मोदी के साथ मिलकर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव रखेंगे।

PM modi Pm Abe

 

लाइव अपडेटस :

    • पीएम मोदी ने आबे और उनकी पत्नी को मस्जिद के बारे में बताया।
    • सीदी सैयद मस्जिद पहुंचे जापान के PM आबे और पीएम नरेंद्र मोदी।
    • जापान के पीएम आबे और उनकी पत्नी ने साबरमती आश्रम विज़िटर बुक में अपना-अपना नाम लिखा, साथ ही उसपर लव और थैंक यू भी लिखा।
    • उन्होंने PM आबे को बताया कि इसका मतलब है बुरा न देखो, बुरा मत सुनो, और बुरा मत कहो।
    • प्रधानमंत्री मोदी ने शिंजो आबे को गांधी जी के तीन बंदरों की जानकारी दी।
    • प्रधानमंत्री मोदी लगातार जापान के प्रधानमंत्री आबे और उनकी पत्नी को साबरमती आश्रम के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
    • PM मोदी , PM आबे और उनकी पत्नी ने साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
    • मोदी और PM आबे साबरमती आश्रम पहुंचे।
    • PM मोदी और PM आबे का 8 किमी लंबा रोड शो खत्म।
    • रोड शो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और उनकी पत्नी ने भारतीय ड्रेस पहनी हुई है।
    • खुली जीप में सवार होकर पीएम मोदी और जापन के पीएम श‍िंजो आबे यात्रा कर रहे हैं।

    • पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे का 8 किमी लंबा रोड शो शुरू।
    • एयरपोर्ट पर सड़कों के किनारे आम लोग जापान और भारत का झंडा लिए खड़े हैं।
    • 28 राज्यों की झांकियां सजी हैं, यहां लोक नित्य और संगीत का नजारा है।
    • जापान के पीएम शिंजो आबे का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जा रहा है।
    • जापान के प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा है।
    • PM मोदी ने गले लगा कर PM आबे का स्वागत किया।
    • जापान के पीएम शिंजो आबे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचे।
    • पीएम नरेंद्र मोदी जापान के पीएम शिंजो आबे के स्वागत के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे।

    PM आबे और PM मोदी का आज का कार्यक्रम :

    3.30 PM – शिंजो आबे अपनी पत्नी के साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुचेंगे ।
    3.45 PM –  पीएम मोदी आबे का स्वागत करेंगे।
    4.05 PM – दोनों नेता एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम तक रोड शो करेंगे।
    4:40 PM – दोनों नेता साबरमती आश्रम पहुंचेंगे।
    5.00 PM – पीएम मोदी, शिंजो आबे होटल हयात पहुंचेंगे।
    6:00 PM – होटल से सीदी सैयद मस्जिद के लिए रवाना।
    6.30 PM – गुजराती ट्रेडिशनल रेस्तरां।
    7.45 PM – होटल में डिनर।
    9.00 PM – हयात होटल के लिए रवाना।

    बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की रखेंगे नींव :
    14 सितंबर को दोनों नेता सबसे पहले मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल प्रोजेक्ट का अनावरण करेंगे। यह प्रोजेक्ट भारत बुलेट ट्रैन का है। इसके बाद दोनों नेता गांधीनगर स्थ‍ित महात्मा मंदिर में भारत-जापान एनुअल समिट में भाग लेंगे। यहां वह भारत और जापान की इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।