प्यार शब्द जब भी आता है तो एक सुंदर और अच्छी सी फीलिंग हो जाती है। प्यार के ऐसा खूबसूरत एहसास है जो हर किसी के जीवन में कभी न कभी जरूर आता है।
प्यार लोगों को सिर्फ अच्छा इंसान ही नहीं बल्कि दूसरों की देखभाल करना भी सिखा देता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं जिसने प्यार के शब्द का मतलब ही बदल दिया है।
प्यार में एक लड़की उस हद तक चली गई जो कोई सोच भी नहीं सकता होगा। उत्तराखंड की रहने वाली एक लड़की है जिसने प्यार में पड़ कर पूरे परिवार वालों को जान से मारने की कोशिश करी थी। लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने परिवार के पांच सदस्यों को जहर दे दिया था।
यह मामला उत्तराखंड के जसपुर का है जहां पर एक लड़की ने अपने प्रेमी एक साथ मिलकर अपने ही परिवार के लोगों को मारने का षड्यंत्र रचा। खबरों के मुताबिक लड़की ने अपने घरवालों को रात में पेप्सी के अंदर कीटनाशक जहर मिलाकर पिलाया था।
कामिनी (17) और मुनीश जोशी (22) का प्रेम प्रंसग पिछले डेढ़ साल से चल रहा था। दोनों ने यह प्लान किया था कि वह पूरे परिवार वालों को जहर खिला देंगे और यहां से भाग जाएंगे। लेकिन जैसा उन्होंने सोचा था वैसा बिल्कुल भी नहीं हो पाया।
जब परिवार वालों की हालात ज्यादा खराब होने लगी तो आस-पास के लोगों ने उनकी मदद की और सब घरवालों को पास केही सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि इन सब को प्राइवेट अस्पताल में ले जाओ। उसके बाद सबको नगर के ही प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया।
परिवार में पांच लोग हैं दादी जयबती (80) उनकी हालत गंभीर है। दादी खतरे से तो बाहर हैं। पिता डोलीराम (50), मां सरला देवी, भाई जितेंद्र कश्यप (15), भार्ई मनोज कश्यप (13) सबको जहर दे दिया था।
पूरे परिवार वालों का इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। बता दें कि लड़की का प्रेमी मुनेश जोशी एक होटल में काम करता है।