मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बने कोलारस और मुंगावली विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार चरम पर पहुंचने के बाद आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस वर्ष के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के पहले इन दोनों उपचुनावों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आपको बता दे कि प्रचार के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं द्वारा मतदाताओं को रिझाने की पूरी कोशिश की जा रही है। गुरुवार को मुंगावली में भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के आठ मंत्रियों द्वारा जनसभा को संबोधित किया जा रहा है।
वहीं दूसरी और कांगेस के कद्दावर नेता कमलनाथ भी मुंगावली पहुंचे। मुंगावली में कमलनाथ ने कहा कि मप्र की भाजपा सरकार ने प्रदेश के संविदा कर्मचारियों का भविष्य अंधेरे में डाल दिया है।
बता दे कि आज प्रचार का अंतिम दिन होने से दोनों ही पार्टी के कई नेता सभाएं और रोड शो कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शिवपुरी के कोलारस में कांग्रेस के महेंद्र यादव व भाजपा के देवेंद्र जैन और अशोकनगर के मुंगावली में भाजपा की बाई साहब का कांग्रेस के बृजेंद्र यादव से मुकाबला है। यहां 24 फरवरी को मतदान होने के कारण आज प्रचार का आखिरी दिन है। इस चुनाव को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है।
बता दें कि भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री चौहान, प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के अलावा सरकार के एक दर्जन से ज्यादा मंत्री इन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार में जुटे हैं, वहीं कांग्रेस की ओर से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ, प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव सहित कई और नेता भी यहां आज सभाएं कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। क्षेत्र की उपेक्षा और विकास को लेकर आरोप -प्रत्यारोप का दौर जारी है। इन उप चुनावों को सत्ता का सेमी फाइनल समझा जा रहा है।
आपको बता दे की 24 फरवरी को होने वाले मतदान के होने वाले है वही, मतगणना 28 फरवरी को होगी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।