लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

मंत्री कुशवाह ने किया श्रमदान

NULL

ग्वालियर  : वीरपुर बाँध के गहरीकरण हेतु चलाए गए श्रमदान अभियान में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह पहुंचे और श्रमदान किया। उन्होंने इस अभियान में प्रारंभ से ही अपनी विशेष रूचि दिखाई है। मंत्री कुशवाह श्रमदान के लिए अन्य शहरवासियों को भी प्रेरित कर रहे हैं और वे स्वयं पहुँचकर श्रमदान में भागीदारी कर रहे हैं। ग्वालियर में जल संवर्धन एवं जल संरक्षण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके तहत वीरपुर बाँध जलाशय के संरक्षण एवं जल संवर्धन क्षमता में वृद्धि के लिए अभियान चलाया गया।मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि किसी भी कार्य की सफलता के लिए नागरिकों का सहयोग होना आवश्यक है। इसी प्रकार वीरपुर बाँध के गहरीकरण के लिये श्रमदान कार्य किया जा रहा है। इसमें सभी लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और केवल इस क्षेत्र के लोगों को ही नहीं बल्कि पूरे शहरवासियों को आकर श्रमदान करना चाहिए। यह कार्य को भी पूरा करेगा।

इसके साथ ही अन्य लोगों को प्रेरित भी करेगा। उन्होंने कहा कि वीरपुर बांध का गहरीकरण एक महत्वपूर्ण कार्य है। इससे पूरे शहर को लाभ मिलेगा। शहरवासियों की पेयजल समस्या का समाधान होगा। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि पेयजल संकट वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या बन गई है। आज स्वच्छ पानी की उपलब्धता नहीं हो पा रही है।

धरातल में भी जल का स्तर निम्न होता जा रहा है। इसका बड़ा कारण जल का दुरूपयोग है। इसलिए हम सभी को जल संरक्षण की दिशा में कार्य करना है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। जल संरक्षण की दिशा में ही वीरपुर बाँध का गहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसे एक अभियान के तौर पर प्रारंभ किया गया। परंतु यह आवश्यक है कि यह कुछ दिनों तक न होकर निरंतर चलता रहे। नागरिकों की इसमें भागीदारी होती रहे। बांध के गहरीकरण से इसमें जल संवर्धन किया जा सकता है, जो जल की उपलब्धता में योगदान देगा। शहरवासियों को इससे लाभ मिलेगा।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।