नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि 1965 के भारत-पाक युद्ध के समय उनके शानदार नेतृत्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता जब भारतीय वायुसेना ने मजबूती से कार्वाई की थी। उन्होंने ट्वीट किया, भारत भारतीय वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह के दुर्भाज्ञपूर्ण निधन पर शोक जताता है। हम राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा को याद करते हैं। मोदी ने कहा कि 2002 में वायुसेना के मार्शल के रूप में पांच सितारा रैंक पर पदोन्नत किये गये सिंह के वायुसेना में क्षमता निर्माण पर दृढ़ता से ध्यान केन्द्रित करने से भारत की रक्षा क्षमताओं को बहुत मजबूती मिली।
मोदी ने याद किया कि किस तरह खराब स्वास्थ्य के बावजूद युद्ध का यह नायक उन्हें सलामी देने के लिए खड़ा हुआ था। उन्होंने कहा, कुछ समय पहले मैं उनसे मिला था, जिन्होंने खराब स्वास्थ्य के बावजूद सलामी देने के लिए खड़े होने का प्रयास किया जबकि मैंने उनसे मना किया। यह उनका सैनिक अनुशासन था। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं सिंह के परिवार और इस युद्ध नायक एवं शानदार इंसान के निधन पर शोकाकुल लोगों के साथ हैं।