लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

फिल्म पद्मावती पर बोले मौर्य, विवादित दृश्य हटाये बिना नहीं होगा प्रदर्शन

NULL

सहारनपुर : उतरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि फिल्म पद्मावती से विवादित दृश्य हटाये बिना नहीं इसका उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन नहीं होगा। मौर्य आज सहारनपुर मे भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से कहा कि जब तक पद्मावती फिल्म के विवादित दृश्यों को नहीं हटाया जाता, तब तक उतर प्रदेश में इस फिल्म का प्रदर्शन नहीं होगा। ज्ञातव्य है कि पदमावती फिल्म को लेकर पूरे देश में इस फिल्म को लेकर विरोध का माहौल बना हुआ है। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मौर्य ने दावा किया कि उतर प्रदेश की 16 नगर निगमों, नगर पंचायतों की 90 प्रतिशत सीटे भाजपा की झोली में आने वाली है। बसपा, कांग्रेस और सपा की तिकडी मोदी रोको प्रतियोगिता में व्यस्त है।  उन्होंने कहा कि उतरप्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही यहां सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया है, बिजली की व्यवस्था में सुधार हुआ है, किसान मजदूर और आम जनता राहत महसूस कर रही है।

किसानों की कर्ज माफी और गन्ना किसानों का बकाया भुगतान इसके प्रमाण है, जबकि भाजपा से पूर्व बनी सरकारों ने केवल जनता को भ्रमित कर लूटने खसोटने और उतरप्रदेश को गर्त मे धकेलने का काम किया है जबकि भाजपा सबका साथ सबका विकास की राह पर चलकर प्रदेश और देश का विकास कर रही है। उपमुख्यमत्री ने कार्यकर्ताओ को भाजपा की ताकत बताते हुए अधिकारियो का आहवान किया कि वे कार्यकर्ताओ का सम्मान करते हुए उनकी जनता से सम्बधित समस्याओं का समाधान करे। मौर्य ने कहा कि निकाय चुनाव आने पर अखिलेश यादव को भगवान कृष्ण की याद आई है, वे सैफई में कृष्ण की मूर्ति बनवा रहे है, जबकि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हुई हार के बाद राहुल गांधी मन्दिरों में जाकर जलाभिषेक करने लगे है। मौर्य ने दावा किया कि निकाय चुनाव में भाजपा इतिहास रचने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।