पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय से आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक नीतीश ने महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुये कहा है कि महिलायें समाज का अभिन्न हिस्सा हैं, वे अपनी प्रतिभा के बलबूते विभिन्न क्षेत्रों में अलग पहचान बना रही हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य या फिर देश के विकास में महिलाओं का योगदान आवश्वयक है। नीतीश ने कहा कि महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर माहौल देकर ही विकास को सही मायने में परिभाषित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उन तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।