बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महंगाई, बेरोजगारी और किसान के मुद्दे को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए आज कहा कि विकास की जगह बकवास करने वाली सरकार को सबक सिखाने के लिए युवाओं को आंदोलन करना होगा।
तेजस्वी यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, ‘युवा बेरोजगार है। किसान आत्महत्या कर रहा है। मजदूर परेशान है। महंगाई चरम पर है। लुटेरे देश का सफ़द धन लेकर विदेश भगा दिए जा रहे है। जनादेश की सरेआम लूट हो रही है। विकास की जगह बकवास हो रहा है। युवाओं को पहल कर आंदोलन करना होगा। झूठे और जुमलेबाज़ों को सबक़ सिखाना होगा।’
युवा बेरोज़गार है। किसान आत्महत्या कर रहा है। मज़दूर परेशान है। महँगाई चरम पर है। लुटेरे देश का सफ़ेद धन लेकर विदेश भगा दिए जा रहे है। जनादेश की सरेआम लूट हो रही है। विकास की जगह बकवास हो रहा है।
युवाओं को पहल कर आंदोलन करना होगा। झूठे और जुमलेबाज़ों को सबक़ सिखाना होगा। pic.twitter.com/ZawDAZ2xwQ
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 5, 2018
उल्लेखनीय है कि अररिया लोकसभा उप चुनाव के लिए महागठबंधन प्रत्याशी सरफराज आलम के पक्ष में चुनाव प्रचार को लेकर तेजस्वी आज अररिया में हैं।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।