चंडीगढ़ : भाजपा की पंजाब इकाई ने राज्य की कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार पर चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि अमरिंदर सिंह की सरकार के 11 महीने के कार्यकाल के दौरान लोक कल्याण से जुड़ी योजनाएं रूक गयी हैं। पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल और सचिव विनीत जोशी ने यहां आरोप लगाया, ‘‘चुनावी वादों को पूरा नहीं किया जा रहा है, वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है…लोक कल्याण से जुड़ी सभी योजनाओं पर विराम लग गया है और बालू, परिवहन एवं शराब माफियाओं को खुली छूट मिल गयी है।’’
भाजपा नेताओं ने कहा, ‘‘अब गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है, यह अमरिंदर सिंह के 11 महीने के शासन की वास्तविक तस्वीर है।’’ उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों का सिंह से मोहभंग होना शुरू हो गया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।