लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

भाजपा का पंजाब के साथ कोई लेना-देना नहीं : सुखपाल सिंह खैहरा

NULL

लुधियाना/गुरदासपुर  : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और गुरदासपुर से लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी सुनील जाखड़ द्वारा विरोधी पार्टियों को दी गई सार्वजनिक बहस को आम आदमी पार्टी के आगु और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि बहस के लिए स्थान, समय और प्रवक्ता का चुनाव करके कांग्रेस बता दें। उस वक्त मैं हाजिर हो जाउंगा और हर सवाल का जवाब बखूबी से दिया जाएंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा की गई करतूतों को सामने आना ही चाहिए।

पंजाब विधानसभा में विरोधी पक्ष के नेता और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंजाब विरोधी रवैये की जोरदार निंदा करते कहा कि केंद्र में राज कर रही भाजपा का पंजाब और पंजाब के लोगों की समस्याओं और चुनौतियों के साथ कोई लेना देना नहीं। सुखपाल सिंह खैहरा आज गुरदासपुर में पार्टी के उम्मीदवार मेजर जनरल (रीटा.) सुरेश कुमार खजूरिया के हक में डेरा बाबा नानक में जिला प्रधान गुरप्रताप सिंह खुशहालपुर और टीम की तरफ से आयोजित प्रभावशाली सभा को संबोधन कर रहे थे।

खैहरा ने कहा कि भाजपा ने पंजाब के साथ भेदभाव करते हुए 1999 में पड़ोसी पहाड़ी राज्यों की इंडस्ट्री को विशेष टैक्स छूटें (टैक्स हॉलिडे) दे कर पंजाब की इंडस्ट्री को उजाड़े के रास्ते पर डाल दिया था। अब उन छूटों को 10 सालों तक ओर बडा कर पंजाब में इंडस्ट्री और व्यापार की बची-खुची जड़ें भी खोद दीं हैं। पंजाब के उद्योगपतियों व्यापारियों और सूबे की आर्थिकता को बड़ी चोट लगी है। सिर्फ बटाला क्षेत्र में 2500 से अधिक फर्निश और अन्य औद्योगिक इकाईयां बंद हो गई। धारीवाल की विश्व प्रसिद्धि वाली वूलन मिल और लोहे की नगरी के तौर पर जानी जाती मंडी गोबिंदगढ़ पूरी तरह उजड़ गई। लाखों की संख्या में बेकारी और बेरोजगारी फैल गई।

जिस के लिए न केवल भाजपा बल्कि इसकी हिस्सेदार अकाली दल बादल और कांग्रेस भी बराबर के जिम्मेदार हैं। खहरा ने कहा कि बादल परिवार ने अपनी वजीरियों की खातिर हमेशा पंजाब के हित दाव पर लगाए हैं। पहाड़ी राज्यों को विशेष छूटें इसकी मिसाल है। इसी तरह डा. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाले 10 साल केंद्र में सत्ता चलाने वाली कांग्रेस ने पहाड़ी राज्यों की तर्ज पर पंजाब की इंडस्ट्री को टैक्स हॉलिडे नहीं दिया और न ही पहाड़ी राज्यों को मिलती छूटें खत्म की।

इस मौके गड़शंकर हलके से विधान सभा चुनाव के लिए सुच्चा सिंह छोटेपुर की अपना पंजाब पार्टी के उम्मीदवार प्रिंसिपल सुरजीत सिंह रंधावा अपने साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। प्रिंसिपल सुरजीत सिंह रंधावा का मेजर जनरल खजूरिया, विधायक जगदेव सिंह कमालू, गुरप्रताप सिंह खुशहालपुर, जोगिन्द्र सिंह छीना, कुलदीप सिंह धालीवाल समेत अन्य स्थानीय नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।