लुधियाना-अमृतसर : पंजाब के चर्चित ‘ चडढा खुदकुशी ’ मामले की जांच कर रही विशेष टीम ने आज चर्चित महिला प्रिंसीपल समेत 9 लोगों को गिरफतार किया है, जिनमें मृतक इंद्रजीत सिंह चडढा का भाई हरप्रीत सिंह चडढा भी शामिल है। पुलिस इन्हें चंडीगढ़ से गिरफ्तार करके अमृतसर ला रही है। इससे पहले एसआईटी द्वारा इन सबको पूछताछ के लिए विशेष टीम ने बुलाया था।
स्मरण रहे कि मृतक इंद्रजीत सिंह चडढा के पिता 82 वर्षीय स. चरणजीत सिंह चडढा की महिला प्रिंसीपल के साथ आपतिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंद्रप्रीत सिंह चडढा ने अमृतसर में गाड़ी में बैठे कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
चरणजीत सिंह चडढा उस वक्त सिखेां की सबसे पुरानी संस्था चीफ खालसा दीवान के प्रधान थे, जिन्हें बाद में जबरी सदस्यता तक से खारिज कर दिया गया और श्री अकाल तख्त साहिब ने हुकमनामा जारी करके सिख पंथ को आदेश दिया था कि स. चरणजीत सिंह चडढा से किसी भी तरह का सामाजिक, धार्मिक और सियासी रिश्ता नहीं रखेगा।
मृतक इंद्रप्रीत सिंह ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट में कुछ व्यक्तियों से अपने संबंधों का इजहार करते हुए जिक्र किया था। खुदकुशी नोट के आधार पर पुलिस ने 11 लोगों को इस मामले में नामजद किया था। बाद में पुलिस ने इंद्रपीत सिंह चडढा के पुत्र के बयान पर केस दर्ज करके जांच शुरू की थी।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।