नाभा जेल ब्रेक का मास्टरमाइंड विक्की गौंडऱ, दो साथी पुलिस मुठभेड़ में ढेर - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

नाभा जेल ब्रेक का मास्टरमाइंड विक्की गौंडऱ, दो साथी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

NULL

जालंधर : पंजाब पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर और नाभा जेल ब्रेक कांड के मास्टर माइंड विक्की गौंडर को ढेर कर दिया है। गौंडर के अलावा उसके दो साथी गैंगस्टर प्रेमा लाहौरिया व सुखप्रीत बुढ्डा को भी एनकाउंटर में मार गिराया गया। गौंडर और लाहौरिया दोनों ही नाभा जेल ब्रेक कांड में वांछित थे।

सुखप्रीत बुढ्डा के शव को अबोहर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बताया गया है कि गैंगस्टर को पनाह देने वाले लखविंदर लक्खा नाम के एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले में डीजीपी सुरेश अरोड़ा शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

विक्की गौंडर के पंजाब-राजस्थान बार्डर पर स्थित खूहियां सर्वर के पास गांव हिंदू मलकोट में होने की सूचना के बाद पंजाब पुलिस की आर्गेनाइज क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओसीसीयू) चंडीगढ़ की टीम ने शुक्रवार शाम इस आपरेशन को अंजाम दिया।

एआईजी इंटेलीजेंस गुरमीत चौहान और इंस्पेक्टर बिक्रमजीत बराड़ ने विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया को ढेर कर दिया। जबकि उनका तीसरा साथी सुखप्रीत बुढ्डा भी पुलिस फायरिंग में मारा गया। क्रास फायरिंग में दो पुलिस जवान बलविंदर सिंह और किरपाल सिंह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को दो अन्य गैंगस्टरों के बीच फोन पर हुई बातचीत के दौरान गौंडर के अपने साथियों के साथ इस क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस के पास यह इनपुट भी था कि वे लोग गुरुवार रात से यहां छिपे हैं। जिसके बाद पंजाब पुलिस की टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों तरफ से दर्जनों राउंड फायर किए गए और गौंडर अपने साथियों सहित मारा गया।

लंबी के गांव सरावां बोदला का रहने वाला था गौंडर

27 वर्षीय हरजिंदर भुल्लर उर्फ जिंदर उर्फ विक्की गौंडर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के विधानसभा हल्का लंबी के गांव सरावां बोदलां का रहने वाला था। किसान परिवार से संबंध रखने वाले गौंडर ने 27 नवंबर 2016 को अपने साथियों के साथ मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल नाभा को ब्रेक किया। उसके कई साथी पकड़े गए लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। सवा साल से वह पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। लगातार उसका फेसबुक अकाउंट अपडेट हो रहा था। इसके अलावा उसके विदेश भाग जाने व जालंधर और गुरदासपुर क्षेत्र में छिपे होने की सूचनाएं सामने आती रहीं।

सुक्खा काहलवां मर्डर केस में भी मुख्य आरोपी

गैंगस्टर सुखा काहलवां मर्डर केस में भी गौंडर मुख्य आरोपी रहा है। विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुक्खा काहलवां को पुलिस कस्टडी में ही मार दिया था। काहलवां की हत्या के बाद गौंडर ने उसके शव के पास खड़े होकर भांगड़ा किया था। सुक्खा की हत्या से पहले रेकी करने के लिए विी गौंडर कई बार जालंधर आया था। इतना ही नहीं अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड कर अपनी गिरफ्तारी के लिए बठिंडा के तत्कालीन एसएसपी को चैलेंज भी किया था। गौंडर और प्रेमा के खिलाफ एक गाड़ी लूटने का मामला भी दर्ज है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए जालंधर पुलिस ने कई बार छापेमारी की परंतु दोनों पुलिस के हाथ नहीं आए।

मौत के बाद फिर अपडेट हुआ गौंडर का फेसबुक अकाउंट

शुक्रवार को गौंडर की मौत की खबर आने के बाद उसका फेसबुक अकाउंट फिर से अपडेट किया गया। उसके किसी साथी ने लिखा कि गौंडर के मारे जाने की खबर झूठी है और जैसे ही गौंडर से बात होगी तो सभी को पोस्ट करके इसके बारे में बता दिया जाएगा।

कैप्टन और सांपला ने दी पुलिस को बधाई

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर पंजाब पुलिस को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वांछित गैंगस्टर विक्की गौंडर, उसके साथी प्रेमा लाहौरिया के मारे जाने पर बधाई। वहीं पंजाब भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने भी पुलिस को बधाई दी है।

 

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + seven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।