साध्वी यौन शोषण केस में 20 साल की जेल की सजा काट रहे राम रहीम के वकीलों ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में स्पेशल सीबीआई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। राम रहीम के वकील एसके गर्ग नरवाना की तरफ से एक याचिका हाईकोर्ट में दाखिल कर दी गई है।
Dera Chief #RamRahimSingh appeals in Punjab & Haryana High Court against verdict of Panchkula’s Special CBI Court in rape case against him pic.twitter.com/6ujKlGbPiY
— ANI (@ANI) September 25, 2017
हाई कोर्ट अब इस याचिका पर सुनवाई करेगा। बता दें कि रेप केस में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने दो साध्वियों से रेप के मामले में अलग-अलग 10-10 साल की सजा सुनाई थी।
इसके अलावा 15-15 लाख रुपये दोनों मामलों में जुर्माना भी लगाया था। जिसके बाद राम रहीम अब हरियाणा के रोहतक जेल में अपनी जेल की सजा काट रहा है। बताते चले कि डेरा सच्चा सौदा राम रहीम पर रेप केस के अलावा दो मर्डर केस का आरोप भी है।