लुधियाना-बरनाला : पंजाब के बरनाला स्थित गांव में आज सुबह निहंग सिंहों के प्रमुख धड़े मुखी 55 वर्षीय बाबा बहादुर सिंह को गोली मारकर कत्ल कर दिया गया। यह कत्ल जिला बरनाला के गांव काहने में किया गया।
जानकारी अनुसार बुडढा दल से संबंधित निहंग सिंह घोडिय़ों समेत गांव में रूके थे। रात को प्रमुख सेवादार बहादुर सिंह की किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। फिलहाल इलाके में इस हत्याकांड को लेकर काफी तनाव है और पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक सूचना अनुसार देर रात कुछ लोगों ने बहादुर सिंह के पेट में दो गोली मारकर हत्या की है। मृतक बहादुर सिंह ने आज किसी केस में गवाही देनी थी। निहंग सिंहों ने आशंका जाहिर की है कि जिन लोगों के खिलाफ मृतक बहादुर सिंह ने गवाही देनी थी, उन्होंने ही साजिश रचाकर बहादुर सिंह को खत्म करवाया है।
इलाका एसएचओ मलकीत सिंह चीमा ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और उन्होंने आशवासन दिया कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएंगा।
– सुनीलराय कामरेड