नई दिल्ली : मुंबई स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एक शाखा में 13000 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद फिर राफेल डील का मामला भी चर्चा में आ गया है। राफेल डील पर पक्ष-विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप के बीच देश के जाने-माने उद्योगपति अनिल अंबानी ने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर 5000 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अनिल अंबानी का आरोप है कि झूठे आरोप लगाकर संजय सिंह उनकी कंपनी को राफेल डील में खींचा था। उद्योगपति अनिल अंबानी का कहना है कि AAP सांसद संजय सिंह के आरोपों से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।
बीते दिनों आम आदमी पार्टी ने भारत और फ्रांस में 36 राफेल विमानों को लेकर 56000 करोड़ की डील में अंबानी ग्रुप को कॉन्ट्रैक्ट मिलने का आरोप लगाया था। बता दें कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 13 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।
जिसमें उन्होंने भारत-फ्रांस की बीच 36 राफेल विमानों को लेकर 56,000 करोड़ की डील हुई। जिसमें रिलायंस डिफेंस लिमिटेड फ्रांस की एविएशन कंपनी डसॉल्ट एविएशन को 22,000 करोड़ का ठेका देने का आरोप लगाया था।
रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप ने कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ भी 5000 करोड़ रुपये का मानहानि का केस किया है। मनु सिंघवी पर आरोप है कि उन्होंने कंपनी ग्रुप के खिलाफ झूठे, अपमानजनक और बदनाम करने वाले बयान दिए हैं, इसलिए हमने 5000 करोड़ का मानहािन का मुकदमा किया है।’ ये केस गुजरात हाईकोर्ट में दाखिल किया गया है। बता दें कि सिंघवी ने 30 नवंबर को कहा था कि फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली ये कहकर लोगों को मूर्ख बना रहे हैं कि सरकार ने किसी भी बड़े डिफाल्टर का लोन माफ नहीं किया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।