मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा के दौरान शुक्रवार को कोरबा जिला के विकासखंड करतला में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। डा. सिंह ने कहा कि 50-60 साल तक देश में राज करने के अलावा कांग्रेस ने गरीबों,
किसानों व आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण देने के बहाने यहां का विकास देखने आये हुए है। उन्होंने कहा कि इतने सालों तक राज करके भी जो विकास उनके द्वारा नहीं हो पाया उस विकास को देखने के लिए यहां आये हैं।
मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 50-60 साल तक राज किया है। मगर गरीबों, किसानों के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। ना ही गरीबों को ईलाज के लिए एक रूपये भी दिया और ना ही किसानों को बोनस दिया। उन्होंने कहा कि आज हम गरीबों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए जहां उनके ईलाज के लिए स्मार्ट कार्ड के जरिए 50 हजार रूपये की राशि उपलब्ध करा रहे है,
वहीं किसानों को बोनस भी दे रहे है। डा. सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आज बोनस-बोनस चिल्ला रहे हैं, और जब हम बोनस दे रहे है तो इससे भी उनके पेट में दर्द हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसानों को 1700 करोड़ रूपये का बोनस व सूखा राहत का पैसा मैं खुद गांव-गांव जाकर बांट रहा हूं।
आज एक बटन दबाउंगा तो कोरबा के किसानों के खातों में भी बोनस की राशि तुरंत आ जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक तरफ बोनस की मांग करते है जब बोनस दे रहे हैं तो उन्हें तकलीफ हो रही है। इसी तकलीफ से कांग्रेसी छत्तीसगढ़ में विकास खोजो यात्रा पर निकले है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट