लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने आज यहां राज्य स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई।
वसुन्धरा राजे ने राष्ट्र के निर्माण में अविस्मरणीय भूमिका के लिए सरदार पटेल का पुण्य स्मरण करते हुए शासन सचिवालय में सरदार पटेल के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन भी अर्पित किए।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अशोक जैन सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की सुरक्षा में अपना योगदान करने का संकल्प लिया।