पटना : विधान मंडल दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने एससी-एसटी मामले में जो निर्णय लिया है उस पर किसी तरह का टिप्पणी नहीं करना है लेकिन देश में बड़े पैमाने पर दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। जब अत्याचार होता है तब भी लोग न्यायालय के शरण में पहुंचते हैं।
न्यायालय उनकी बातों को सुनकर फैसला करती है। इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार दोषी है। दलितों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए रोक सभा एवं विधानसभाओं में नया कानून बनाना चाहिए।
क्योंकि प्रतिदिन दलितों पर अत्याचार देखने को मिलते हैं। दलितों पर अत्याचार रोकने हेतु बहुत बड़ा हथियार था लेकिन दलितों के हथियार को समाप्त किया जा रहा है। इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार दोषी है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।