चुनाव से पहले फेरबदल : BJP सांसद राकेश सिंह मध्यप्रदेश पार्टी प्रमुख नियुक्त - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

चुनाव से पहले फेरबदल : BJP सांसद राकेश सिंह मध्यप्रदेश पार्टी प्रमुख नियुक्त

NULL

विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी फेरबदल की शुरूआत कर दी है। मध्यप्रदेश में जहां नंदकुमार सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद जबलपुर के सांसद राकेश सिंह को प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष अशोक परनामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नंदकुमार सिंह चौहान ने मंगलवार को केंद्रीय नेतृत्व को अपना इस्तीफा पेश किया था।

आपको बता दे कि राकेश सिंह जबलपुर से तीन बार सांसद रहे हैं। राकेश सिंह 2004 से जबलपुर संसदीय सीट से सांसद हैं। 2014 में वो तीसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं। राकेश सिंह को मजबूत संगठनात्मक कौशल रखने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। वह महाराष्ट्र बीजेपी के भी प्रभारी हैं। वह विभिन्न संसदीय समिती के सदस्य भी हैं। गौरतलब है कि अब इनके ऊपर चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और राज्य में बीजेपी के लिए एंटी इनकंबेंसी जेसे माहौल को खत्म करने की जिम्मेवारी भी होगी।

बता दे कि मध्यप्रदेश में प्रदेश पार्टी अध्यक्ष में बदलाव की पहल ऐसे समय में की गयी है जब इसी वर्ष राज्य विधानसभा का चुनाव होना है। सूत्रों ने बताया कि भोपाल में कल रात प्रदेश भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक में सिंह के नाम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के संगठन महामंत्री राम लाल मौजूद थे।

इस पद के लिये प्रदेश के पूर्व पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के नाम पर भी चर्चा चल रही थी। साल 2013 में जब पार्टी ने राज्य में जीत दर्ज की थी तब तोमर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष थे। मध्यप्रदेश पार्टी प्रमुख नियुक्त किये जाने के बाद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के परिश्रम, ताकत, समर्पण के कारण निश्चित रूप से फिर से एक बार मध्य प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी और 2019 में भी बहुत बहुमत भी मध्य प्रदेश से प्राप्त होगा।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + twelve =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।