पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। पर्चा दाखिल करते समय उनके साथ पार्टी की प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस सीट पर 11 अक्टूबर को मतदान होगा जिसके परिणाम 15 अक्टूबर तक आने की संभावना है।
आपको बता दे कि AICC महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने एक बयान में कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र के लिए होने जा रहे लोकसभा उप चुनाव में सुनील जाखड़ के नाम को पार्टी उम्मीदवार के रूप में मंजूरी दी है। यह गुरदासपुर लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के नेता विनोद खन्ना के निधन के बाद से खाली हो गई थी।
जाखड़ पंजाब कांग्रेस प्रमुख हैं और उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह का करीबी माना जाता है। बताया जाता है कि गुरदासपुर क्षेत्र के कई विधायकों एवं अमरिन्दर ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है।