मोहब्बत जाति और धर्म की सरहदों को तोड़ने पर विश्वास करती है लेकिन कुछ लोग मोहब्बत में भी धर्म और जाति का एंगल ढूंढ लेते हैं।
ऐसा ही केस अलीगढ़ जिले में देखने को मिला। आपको बता दे की इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक हिंदू युवती पर भाजपा की नेत्री थप्पड़ बरसाती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अलीगढ़ जिला इकाई की पूर्व अध्यक्ष संगीता वार्ष्णेय ने कथित तौर पर एक लड़की को गैर-धर्म के युवक के साथ देखने पर सरेआम थप्पड़ मारकर धमकाया।
बता दे कि अलीगढ़ जिले के नौरंगाबाद क्षेत्र में एक युवक को एक लड़की के साथ अक्सर देखा जा रहा था। कुछ लोगों ने दोनों को एक दुकान में साथ बैठे पकड़ लिया। उसके बाद उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की नेता और पुलिस को भी सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष संगीता ने लड़की से जानकारी कर उसके परिजनों को सूचित किया।
Aligarh, UP: Local BJP leader assaults girl for having inter-religion affair pic.twitter.com/F3HKcCdisj
— TIMES NOW (@TimesNow) September 20, 2017
संगीता ने काफी देर तक लड़की को समझाने की कोशिश की। लड़की पूजा लड़के को अपना फ्रेंड बता रही थी। इसी बीच किसी ने मेयर शकुंतला भारती को बुलाने के लिए कहा तो लड़की ने मना कर दिया बोली उन्हें मत बुलाइए। इसी बीच संगीता वार्ष्णेय ने लड़की को दो तमाचे मारते हुए नसीहत दी, उसके बाद लड़की के परिजन वहां आ गए। उनकी सुपुर्दगी में लड़की को दे दिया गया।
बता दे की यू पी के अलीगढ़ जिले में उस मुस्लिम युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके साथ सार्वजनकि रूप से देखे जाने और चाय पीने को लेकर दो दिन पहले ही भाजपा की महिला नेता ने सरेआम लड़की को थप्पड़ मारा था।