पटना : केन्द्र सरकार के लोक-लुभावनी बजट से आर्थिक नीतियों सफलता मिली है उससे आर्थिक क्रांति की ओर देश बढ़ रहा है। ये बातें केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्तालाप में कही। उन्होंने कहा कि पटना एयरपोर्ट टर्मिनल को वर्ल्ड क्लास का बनाया जाएगा और साथ ही दरभंगा से बंगलोर, दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानें जल्द शुरू की जाएंगी।
श्री सिन्हा ने केंद्रीय बजट में केंद्र सरकार की उपलब्धिया गिनायी और बजट पर नेता प्रतिपक्ष के दिए बयान पर तंज कसते हुए कहा कि आंकड़े और तथ्य पर ध्यान देकर ही बयानबाजी करें। जयंत सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार प्रति वर्ष 60 से 65 लाख लोगों को रोजगार मुहैया करा रही है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के बजट के मुख्य पांच अंशों को देखेंगे तोपता चलेगाकि केन्द्र सरकारने बजट में किस प्रकारसे लोगों के बीच पहुंचा रहे हैं-किसानों के एमएसपी लागत में डेढ़ गुणा दिया जायेगा। इसके लिए नीति आयोग एवं राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहीहै। आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने की पहल की है। जिसे दस लाख लोगों को फायदा पहुंचेगा।
ग्रामीणक्षेत्रोंमें बुनियादी चीजों में बिजली, सड़क, आवास योजनाकी राशिमें बढ़ोतरी की है जो 2020 तक उपलब्ध करादी जायेगी। हमें विकास की किरणें अंतिम घरों तक पहुंचाना है। केन्द्र सरकार ने उच्च शिक्षा के विकास केलिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट में राशि का प्रावधान किया है इसके साथ ही स्कूली शिक्षा के गुणवत्ता पर सुधार कीजायेगी।
केन्द्र सरकार ने महंगाई को नियंत्रण करने में सफलता हद तक मिली है। सरकार महंगाई व घाटे पर रोक लगाने हेतु अध्ययन कर रहीहै। केन्द्र सरकार के आर्थिक नीतियों में प्रबंधन से सफलताा की ओर देश बढ़ रही है। इन पांचों बजट से आर्थिक में क्रांति आयी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने अपने प्रस्ताव के माध्यम से पेट्रोल, डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की योजना बनायी है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।