भोपाल : केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज और खनिज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने एनडीए सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर कहा है कि मोदी सरकार ने विदेशों में जहां देश को प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, वहीं गांव, गरीब और किसान कल्याण को मिशन रूप में अपनाया है। ग्रामों को अभूतपूर्व मजबूती देने का काम निरन्तर जारी हैं। केन्द्र सरकार ने 14 लाख करोड़ रूपये का बजट इसके लिए रखा है।
किसानों व ग्रामीण परिवारों की आय वर्ष 2022 तक दुगुनी करने का हमारा संकल्प है। विकास का मुहावरा बदल गया है। चार वर्षों में ग्रामीण विकास बजट पूर्व की तुलना में दोगुना किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 134 किमी सड़क बनाई जा रही है। सड़कों की लागत में कमी की गई है। 15 प्रतिशत अपशिष्ट प्लास्टिक, फलाई ऐरा, लोहे और तांबे का लावा आदि सामग्री के उपयोग से सड़कें बनाई जा रही है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण को प्रधानमंत्री मोदी ने मंजूरी दे दी है। वर्ष 2022 तक सवा लाख किमी अतिरिक्त सड़कों का निर्माण कृषि और ग्रामीण हाटों, हायर सेकेण्डरी स्कूलों और अस्पतालों को जोडऩे के लिए किया जाएगा। 31 मार्च 2019 तक एक करोड़ मकान इस योजना के तहत बना लिये जायेंगे। वर्ष 2022 तक हर पात्र व्यक्ति को पक्का मकान उपलब्ध कराने का काम चल रहा है। इसके अलावा सरकार ने चार साल में 106 लाख ग्रामीण क्षेत्र में मकानों का निर्माण कराया है जो पूर्व सरकार की तुलना में चार गुना है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।