भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र-दृष्टि पत्र 11 फरवरी को जारी करेगी। भाजपा सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली अगरतला में यह घोषणा पत्र जारी करेंगे। सूत्रों के अनुसार घोषणा पत्र में विकास कार्यों के वादे के साथ सामाजिक क्षेत्र के लिए कई कार्यक्रमों की घोषणा की जाने वाली है।
इसमें युवाओं के लिए प्रौद्योगिकी क्रांति लाने का भी वादा किया जाएगा। घोषणा पत्र में त्रिपुरा में विकास कार्यों के एलान के साथ ही बुनियादी क्षेत्र के लिए काम करने पर भी खास जोर दिया जाएगा। नई पीढ़ी के लिए सूचना प्रौद्योगिकी इकाइयों को बढ़ावा देने के साथ ही सरकारी कर्मचारियों को नये वेतनमान और भत्ते देने का वादा किया जाएगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।