दिल्ली का रेडलाइट एरिया है जीबी रोड , बता दे कि दिल्ली का जीबी रोड भारत के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया में गिना जाता है। यहां कई कोठे हैं और उनमें हजारों की तादाद में वेश्याएं। जीबी रोड वैसे तो केवल एक गली है, लेकिन यहां दो दुनिया बसती है।
दिन में जहां लोगों की चहल-पहल से हार्डवेयर का बाजार रोशन रहता है तो वहीं रात होते ही एक अजीब सा सन्नाटा पसर जाता है। और इस सन्नाटे में दिखती है देह व्यापार की दूसरी दुनिया।
वही आज इस रोड पर बने कई कोठों को बंद कराने की मुहिम चला रही महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। मालीवाल ने कहा कि वह कोठों को बंद करवाकर ही रहेंगी चाहे इसके लिए उन्हें जेल क्यों ना जाना पड़े।
स्वाती ने कहा कि संसद से 3 KM की दूरी पर ही ये देह व्यापार का घिनौना काम हो रहा है। फिर भी सरकार एकदम चुप्पी साधे हुई है। और तमाशा देख रही है। स्वाती ने भी बताया कि DCW ने जीबी रोड पर कई बार छापे मारे हैं है।
एक लड़की को हाल ही में हमने जीबी रोड की काली दुनिया से आज़ाद भी करवाया। उसे 6 वर्ष पहले किसी ने यहां बेच दिया था। शिकायत मिलते ही आयोग ने तुरंत एक्शन लिया गया। और उस लड़की को काली दुनिया से बाहर निकाल दिया गया।
स्वाति मालीवाल ने कहा कि हमें कई बार नोटिस मिल चुके हैं कि आप ऐसा क्यों कर रही हैं। लेकिन जांच में हमें पता चलता है की इस धंधे में तो एक केंद्रीय मंत्री का भी हाथ है। स्वाति मालीवाल ने कहा जल्द ही सच सबके सामने आएगा। फिर वह चाहे कोई भी हो।
स्वाति ने दिल्ली की पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष पर हमला करते हुए कहा कि बरखा सिंह 8 साल महिला आयोग अध्यक्ष रहीं लेकिन क्या उन्होंने कभी जीबी रोड़ की लड़कियों की आवाज़ सुनी।