आज हम आपको कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में कुछ बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां देने जा रहे और साथ ही आपको उनके जीवन से जुडी कुछ ऐसी तस्वीरें भी आपको दिखाएंगे जिससे आप जान सकेंगे की राजनीति में आने से पहले सोनिया गांधी जी का जीवन कैसा था।
सोनिया गांधी जी के बारे में अगर बात की जाए तो विपक्ष की सबसे बड़ी नेता के रूप में आपके सामने एक छवि याद आने लगती है। गांधी परिवार की बहु सोनिया गांधी जी का जीवन अनेक उतार चढ़ाव से भरा हुआ रहा है।
लेकिन सब तरह की परिस्थितियों के बावजूद वो कांग्रेस पार्टी को एक संगठन के रूप में बाँध कर रखने में अब तक तो कामयाब रही थी पर आगे की डगर काफी कठोर होती दिख रही है।
आज हम आपको सोनिया गांधी जी के जीवन की वो ख़ास झलकियां दिखाने जा रहे है जो आप जरूर देखना चाहेंगे।
शायद आप में से कुछ लोग नहीं जानते होंगे की सोनिया गाँधी मूल रूप से इटली के लुसिआना, वेनेटो से हैं। इनका जन्म 9 दिसंबर 1946 को हुआ था और इनका पूरा नाम एंटोनिआ एडविज मैनो था।
भारत की नागरिकता लेने के बाद इन्होने अपना नाम बदल कर सोनिया गाँधी रख लिया। इनके पिता का नाम स्टेफनो मैनो था।
धर्म से सोनिया रोमन कैथोलिक से हैं। भारत आने के पहले भी सोनिया राजनीती से जुडी थी और एक सामाजिक कार्यकर्त्ता थी। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढाई के दौरान ही इनकी मुलाकात राजीव गाँधी से हुई थी ।
उसके बाद दोनों ने भारत आकर हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार शादी कर ली थी। उनकी एक बेटी प्रियंका गाँधी हैं और एक बेटे राहुल गाँधी हैं।
राजनीति से लगाव होने के बावजूद सोनिया गांधी लम्बे समय तक भारत की राजनीति से दूर रही, इसके पीछे के कारण ये भी माना जाता है की इनके पति स्वर्गीय राजीव गांधी भी राजनीति से दूर रहना चाहते थे।
लेकिन संजय गाँधी की मौत के बाद राजीव को राजनीति में प्रवेश करना पड़ा। लेकिन कुछ वर्षों बाद राजीव गाँधी की मौत हो जाने के बाद सोनिया इटली लौट गयी थी।
लेकिन कांग्रेस पार्टी के मान मनोव्वल के बाद उन्होंने फिर एक बार राजनीति पारी की शुरुवात की और आज एक अचे लीडर के तौर पर अपना सफर जारी रखते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी को मजबूती से सम्हाल रखा है।