उत्तर प्रदेश के बाराबंकी रेप पीड़ित महिला को न्याय न मिलने से दुःखी होकर लखनऊ में सीएम आवास के पास आत्मदाह की कोशिश की। महिला का आरोप है कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है, लेकिन पुलिस केस दर्ज करके उसे न्याय नहीं दिला पा रही है। महिला करीब 30 फीसदी जल चुकी है। पीड़ित महिला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंच कर पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है और मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, बाराबंकी के एक गांव की महिला का आरोप है कि करीब 2 साल पहले उसके साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप किया था। उसने थाने जाकर तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज किया। बलात्कार से संबंधित धाराएं नहीं लगाई गईं। वह पुलिस से न्याय की गुहार लगाती रही, लेकिन उसकी बात को अनसुना कर दिया गया। सोमवार को महिला चुपचाप लखनऊ स्थित सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास के पास पहुंची। वहां खुद को आग के हवाले कर दिया।
आनन-फानन में महिला को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला करीब 30 फीसदी से ज्यादा जल गई है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि हालात चिंताजनक है, लेकिन खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मामले में दोषी लोगों के खिलाफ खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे।