ये खबर मिर्ज़ापुर के मडिहान थाना क्षेत्र की है जहां पर एक परिवार के साथ ऐसा हादसा हुआ जो आपके होश उड़ा देगा। घटना लूसा ग्राम पंचायत के हथिया गांव की है जहां पर एक दंपत्ति अपने दोनों बच्चो के साथ रात को चैन की नींद सो रहा था की उनके घर में घुसे एक नाग नागिन के जोड़े ने इस दंपत्ति को डस लिया और नींद में बेखबर सोये इस दंपत्ति की मौके पर मौत हो गयी।
हैरानी की बात है की इस नाग मागिन के जोड़े ने दोनों बच्चों को कुछ नहीं कहा और सुबह तक उनके पास ही बैठे रहे। सुबह जब बच्चों की नींद खुली तब वो इस नाग नागिन के जोड़े को देखकर घबरा गए। बच्चों के डरने के बाद सांप वहां से चले गए। बच्चों के शोर मचाने पडोसी इकठ्ठा हुए दंपति जोड़ों को उपचार के लिए सोनभद्र के घोरावल ले गए।
लोगों के कहने पर दंपति को खड़देउर ले जाकर झाड़-फूंक कराई गई। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वालों का नाम दुख्खी (27) और उसकी पत्नी संगीता (24) बताया जा रहा है। लोगों का कहना है की ये परिवार बेहद गरीब है और इसलिए ये जमीन पर सोये थे।
ग्रामीण और परिवार के सदस्य दोनों का शव लेकर हथिया बझाव गांव पहुंचे तो यहां कोहराम मच गया। एक ही साथ दंपति की मौत से पूरे गांव में शोक है। सर्पदंश से दंपति की मौत के बाद अब ये बच्चे अनाथ हो गए हैं। ऐसे में इनका सहारा कौन होगा ये बड़ा सवाल है? हालांकि मृतक दुख्खी के दो और भाई और उनका परिवार है पर इन बच्चों की देखभाल कोण करेगा कोई नहीं जानता।
बरसात के मौसम में सांप के काटने की घटनाएं बढ़ जाती है इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में एतिहात बरतने की सलाह दी जाती है पर इस दंपत्ति जैसे कई लोग है जो अकाल मृत्यु का शिकार हो जाते है।