लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजा सुहेलदेव समेत कई महान हस्तियों के नाम हाटते हुए आरोप लगाया कि हमारे इतिहास को बदला जा रहा है। हमारे महान महापुरूषों के नाम को इतिहास से हटाया जा रहा है। इससे हम अपने देश की छवि विश्व के सामने खराब कर रहे हैं। हम हिन्दू परिषद को अपमानित कर रहे हैं। आज हिन्दू विजयोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास को अपने स्वार्थ के लिए तोड़-मोड़कर रख रहें हैं।
हमारे इतिहास में कई महापुरूष है जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राण न्योयछावर कर दिए। महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी दोनों ही हमारे इतिहास के महापुरूष थे उन्होंने देश को विदेशों से बचाने के लिए अपने प्राणों कि आहुति दे दी। योगी ने कहा, ”हम ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने देंगेें की कोई भी हमारे इतिहास के साथ छेडख़ानी करे। हम अपने महापुरूषों के बलिदानों को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।”
योगी ने कहस कि नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा हमारे देश को एक नई पहचान दे रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने इतिहास के महापुरूषों को हमेशा विश्व के सामने इतिहास को सम्मान देते हैं। भारत को एक नई दिशा कि और ले जाने का संकल्प करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महापुरूषों के दिन पर स्कूलों की छुट्टी नहीं करेगी बल्कि उनके बलिदानों के बारे में बच्चों को बताईगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश और प्रदेश कि शांति को भंग करने कि कोशिश करते हैं। हम उनके खिलाफ हमेशा से खड़े रहेंगे और अभियान चलाऐंगे।
– (भाषा)