मुबंई : साल 2018 के 63वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। अब ये इंतजार खत्म हो चुका है। जी हां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की घोषणा की जा चुकी है। विद्या बालन को बेस्ट एक्ट्रेस तो इरफान खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। इरफान खान को बेस्ट एक्टर और विद्या बालन को बेस्ट एक्ट्रेस तो अभिनेता राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर (मेल क्रिटिक) का जलवा रहा। साथ ही हिंदी मीडियम बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। बता दें कि बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड लेने के लिए बद्रीनाथ की दुल्हनिया, बरेली की बर्फी, सीक्रेट सुपरस्टार और टॉयलेट एक प्रेमकथा भी लाइन में लगे थे।
वहीं, बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम करने के लिए अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना, ऋतिक रोशन, इरफान खान, शाहरुख खान और वरुण धवन को नॉमिनेट किया गया था, लेकिन बेस्ट एक्टर का खिताब इरफान खान ने अपने नाम कर लिया। साथ ही बप्पी लहरी और माला सिन्हा को लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।
किसे मिला कौन सा अवॉर्ड…
बेस्ट फ़िल्म (पॉपुलर)- हिंदी मीडियम, बेस्ट फ़िल्म (क्रिटिक्स)- न्यूटन, बेस्ट एक्टर (फ़ीमेल- पॉपुलर)- विद्या बालन (तुम्हारी सुलु), बेस्ट एक्टर (मेल-पॉपुलर)- इरफ़ान खान (हिंदी मीडियम), बेस्ट एक्टर (फ़ीमेल क्रिटिक)- ज़ाएरा वसीम (सीक्रेट सुपरस्टार), बेस्ट एक्टर (मेल क्रिटिक)- राजकुमार राव (ट्रैप्ड),बेस्ट डायरेक्टर (पॉपुलर) – अश्विनी अय्यर तिवारी (बरेली की बर्फ़ी)बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- कोंकणा सेनशर्मा (डेथ इन द गंज), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फ़ीमेल)- मेहर विज (सीक्रेट सुपरस्टार), बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी -अमित मसुरकर (न्यूटन), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल)- राजकुमार राव (बरेली की बर्फ़ी), बेस्ट म्यूजिक एलबम- प्रीतम (जग्गा जासूस), बेस्ट लिरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्य (उल्लू का पट्ठा- जग्गा जासूस), बेस्ट सिंगर (फ़ीमेल)- मेघना मिश्रा (नचदी फिरा- सीक्रेट सुपरस्टार), बेस्ट सिंगर (मेल)- अरिजित सिंह (रोके ना रुके नैना- बदरीनाथ की दुल्हनिया), बेस्ट डायलॉग- हितेश केवल्या (शुभ मंगल सावधान), बेस्ट स्क्रीनप्ले- शुभाशीष भुटियानी (मुक्ति भवन), लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- बप्पी लहरी, माला सिन्हा।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।