अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक सफल अभिनेता है और अक्षय एक बहुत अच्छे कलाकार भी हैं। उन्होंने एक से एक फिल्म बॉलीवुड को दी हैं। अपनी फिल्मों के सिवाए भी अक्षय कुमार भी इंडिया के बहुत अच्छे सामाजिक कारणों में भाग लेने में काफी रूचि रखते हैं।
अक्षय कुमार ने एक्टे्रस ट्विंकल खन्ना से शादी की है। अक्षय और ट्विंकल के अब दो खूबसूरत बच्चों आरव और नीतारा हैं। बहुत सारे अवसरों में आप और हम अक्षय कुमार के परिवार को डिंपल खन्ना के साथ देखते हैं।
जो ट्विंकल खन्ना की मां है लेकिन बहुत ही कम लोग होंगे जो अक्षय कुमार की बेहद सुंदर बहन के बारे में जानते हैं। जो पापराजी से दूर ही रहना पसंद करती हैं।
तो चलिए आज हम आपको बताएंगे अक्षय कुमार की खूबसूरत बहन अलका भाटिया के बारे में । अलका भाटिया को अक्सर अक्षय कुमार के परिवार के साथ देखा जाता है। क्योंकि वह लाइमलाइट से थोड़ा दूर ही रहना पंसद करती हैं।
अलका भाटिया 40 साल की थी जब उनकी शादी 55 वर्षीय उद्यमी सुरेंद्र हिरानंदानी से हुई थी। यदि अफवाहों पर पर यकीन किया जाए।
अक्षय की बहन अलका घर में बेहद ही लाडली हैं जिसकी वजह से बाद में अक्षय ने उनकी शादी के लिए हां बोल दी थी।अक्षय और अलका एक-दूसरे के काफी करीब हैं, यह दोंनो बहन भाई एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।
आपको बता दें कि अलका बेशक मीडिया से दूर रहती हो परंतु वह दिखने में काफी खूबसूरत हैं। हैरानी की बात तो यह है कि वह इतनी उम्र में भी काफी खूबसूरत दिखती हैं। अलका की खूबसूरती देख बॉलीवुड की कई हिरोइन फेल हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे