शशि कपूर का निधन बॉलीवुड में बड़ी ही दुखद घटना है , जाने माने कपूर खानदान की दूसरी पीढ़ी अब नहीं रही। 79 साल की उम्र में शशि कपूर ने मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। अभिनेता शशि कपूर लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और उनकी हालत काफी नाजुक बानी हुई थी। कल शाम उनके निधन के बाद बॉलीवुड के तमाम बड़े अभिनेता-अभिनेत्री उनके घर की तरफ दौड़ पड़े। ये सभी इस महान अभिनेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
आपको बता दें की अभिनेता शशि कपूर अमिताभ बच्चन के बेहद करीबी थे और इस बात का जिक्र कई बार अमिताभ बच्चन ने अपने लेखों में भी किया। शशि कपूर के गुज़र जाने की खबर सुनते ही सबसे पहले बच्चन परिवार ही शशो कपूर के घर पहुंचे। अमिताभ बच्चन और शशि कपूर नेे कई फिल्मों में साथ काम किया है। ये खबर सुनते ही रणबीर कपूर और ऋषि कपूर भी अपनी शूटिंग छोड़ कर घर की तरफ दौड़ पड़े हैं।
वहीं मुंबई में तेज़ बारिश और तूफान की संभावना के चलते एलर्ट भी जारी कर दिया गया है। लेकिन फिर भी देर रात तक सितारों का ताँता शशि कपूर के घर लगा रहा ।
अलविदा शशि कपूर । शशि कपूर के घर पहुंचे सितारे
79 साल में निधन, रणबीर कपूर और ऋषि कपूर शूटिंग छोड़ घर के लिए रवाना।
शशि कपूर के घर पहुंचे सितारे
शशि कपूर का असल नाम बलबीर राज कपूर था और उन्होंने इंग्लिश-हिंदी दोनों भाषाओं में फिल्में की थी।
पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे शशि कपूर को 2011 में पद्मविभूषण से भी नवाजा गया था। शशि कपूर काफी लंबे समय से बीमार थे और आज उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 5:20 मिनट पर आखिरी सांस ली।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।