पिछले करीब 20 दिनों से शादी और रिसेप्शन के बिजी शेड्यूल के बाद नवविवाहित विराट कोहली और अनुष्का शर्मा केपटाउन पहुंचे। आपको बता दें टीम इंडिया ने अनुष्का शर्मा को नया नाम दिया है जो है रोजी भाभी। शादी की छुट्टियों के बाद विराट कोहली साउथ अफ्रीका दौरे पर अपनी पहली सीरीज खेलने वाले है।
अनुष्का शर्मा भी अपने पति विराट और टीम इंडिया को चीयर करने के लिए साथ है। अनुष्का उसी होटल में रुकेंगी जहाँ टीम इंडिया रुकने वाली है। आपको बता दें टीम इंडिया केपटाउन के कलिनन होटल में रुकी है।
बीती रात जब टीम इंडिया केपटाउन के होटल पहुंची तो बीसीसीआई ने एक वीडियो जारी किया जिसमे टीम इंडिया के सदस्य होटल में एंट्री करते नजर आ रहे थे। इसी वीडियो में विराट के साथ अनुष्का भी नजर आयी और सबकी नजरें इसी कपल पर टिक गयी।
टीम इंडिया के इस दौरे पर 5 जनवरी से साउथ अफ्रीका के साथ 3 टेस्ट, 6 ODI और 3 T20 मैचों की सीरीज होनी है। तीन हफ़्तों की छुट्टी के बाद वापस लौटे विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की इन छुट्टियों का उनकी तैयारी पर कोई असर नहीं पड़ा है।
उन्होंने साथ ही कहा की क्रिकेट और उनकी शादी की तुलना करने जैसे सवाल बेहद मजाकिया लगते है और वो समय उनके लिए बेहद ख़ास समय था। अब वो क्रिकेट को एन्जॉय करना चाहते है।
कप्तान कोहली से पूछा गया कि शादी के समारोहों के बाद क्रिकेट में वापसी करना कितना मुश्किल होगा, उन्होंने कहा, किसी भी तरह से मुश्किल नहीं, मैं कुछ अन्य काम (शादी) के कारण बाहर था जो कि अधिक महत्वपूर्ण था। वह ऐसा समय था जो हम दोनों के लिये हमेशा खास रहेगा।
https://www.instagram.com/p/BdRfSKWBYTW/?taken-by=teamviratian
अनुष्का को ये नया नाम युवराज सिंह ने दिया है जब वो मुंबई रिसेप्शन में शामिल हुए थे। अब टीम इंडिया की ये रोज़ी भाभी पूरे जोश के साथ उन्हें चीयर करने के लिए साथ है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे