विराट कोहली की टी-शर्ट पहनना लगता है उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा कुछ ज्यादा ही पसंद है। अब वे फिर एक बार अपने पति की टी-शर्ट में स्पॉट हुई हैं।
Calvin Klien का कहना भी है ‘अपने बॉयफ्रेंड की टी-शर्ट में लड़की को देखना एक अलग ही अनुभव है।’ अनुष्का ने शायद इस बात को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया है।
अनुष्का को कई बार विराट के कपड़ों में स्पॉट किया जा चुका है। अब जब अनुष्का को एक बार फिर विराट की टी-शर्ट में स्पॉट किया गया तो सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हुई। उनके फैन ही दरअसल खोजते रहते हैं कि कब किसने किसके कपड़े पहने।
बता दें कि दोनों ने दिसंबर में शादी की थी। इसके बाद विराट भारतीय क्रिकेट टीम के साउथ अफ्रीका दौरे पर लंबे समय के लिए चले गए। अनुष्का अपनी फिल्म ‘जीरो’ और ‘सुई धागा’ की शूटिंग में व्यस्त रहीं।
अब विराट आईपीएल का नया सीजन खेल रहे हैं तो अनुष्का उनके मैचों में हौंसला अफजाई के लिए पहुंच जाती हैं।सोशल मीडिया पर दोनों के खासे चर्चे होते रहते हैं। केपटाउन में विराट और अनुष्का एक सेल में नजर आए तब भी फैंस ने सोशल मीडिया पर इनका जमकर मजाक उड़ाया था।
सोशल मीडिया पर सामने आए इस फोटो में विराट और अनुष्का एक ऐसी दुकान के सामने नजर आ रहे थे जिस पर 50 प्रतिशत छूट का बोर्ड लगा हुआ था।
इस फोटो में इन दोनों के साथ शिखर धवन की पत्नी आयशा भी खड़ी थीं। विराट के हाथ में बैग था जिसमें सामान नजर आ रहा था। इसके बाद फैंस ने इन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे