बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। जिसकी खूबसूरत फोटो आप यहां देख सकते हैं। आईपीएल में विराट कोहली की टीम रॉयलचैलेंजर्स बैंगलोर का किंग्स एलेवेन पंजाब के साथ मैच था।
इस दौरान पति विराट की टीम को सपोर्ट करने खुद अनुष्का शर्मा वहां पहुंची थी। बता दें कि अनुष्का इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सुई धागा की शूटिंग में व्यस्त हैं।
इस फिल्म में अनुष्का के साथ वरूण धवन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अनुष्का शर्मा मैच के दौरान आरसीबी की टीम का हौसला अफजार्ई करती हुई दिखाई दीं।
वहीं अनुष्का की फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर भी खूब वायरल हो रही है। जब विराट मैदान में उतरे और काफी अच्छा प्रदर्शन किया तो इस दौरान अनुष्का उन्हें फ्लाइंग किस देती हुई नजर आई।
यह पहली बार नहीं जब अनुष्का यूं मैदान में खेलती विराट की टीम को हौंसल अफजाही नजर आई। मैच विराट की टीम जीत गई लेकिन फैंस इसका पूरा श्रेय अनुष्का को दे रहे हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।