आप ये तो जानते है की बॉलीवुड सितारे खुद पैसा कमाते है और दुनिया के अमीर लोगों में ये सितारे शुमार किये जाते है लेकिन क्या आप जानते है कुछ बॉलीवुड स्टार दरियादिली के मामले में बहुत प्रसिद्ध है। आज हम आपको ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने अपना पूरा शरीर तक दान कर दिया है। बेशक भगवान् इन्हें लम्बी उम्र दें जो अपने जाने के बाद किसी के जीवन को रोशन करने की तमन्ना रखते है।
1.सोनाक्षी सिन्हा: आपने सुना होगा नेत्र दान महादान , मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आखें दान करने का निर्णय लिया है। ये अभिनेत्री कॉर्नियल ब्लाइंडनेस से निपटने के लिए अपनी आँखे दान करना चाहती है।
2.आमिर खान : बॉलीवुड के इस सुपरस्टार ने तो अपना पूरा शरीर दान करने का निर्णय लिया। ये बॉलीवुड में जितने सक्रिय है उतने ही समाज सेवा में।
3.प्रियंका चोपड़ा : इस नामचीन अभिनेत्री ने भी अपना पूरा शरीर दान करने का निर्णय लिया है। अपने पिता के सबसे ज्यादा करीब प्रियंका ने अपने पिता को बिमारी से जूझते हुए देखा है जिसके वजह से उनके पिता की मौत हो गयी। अब प्रियंका अपने शरीर को दान करके लोगों की मदद करना चाहती है।
4.सलमान खान:बॉलीवुड के भाईजान दरियादिली में भी बहुत आगे है , इन्होने अपना बोन मेरो दान किया हुआ है। बोन मेरो ट्रांसप्लांट ब्लड कैंसर के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं।
5.फराह खान : इस निर्माता निर्देशक ने भी अपने शरीर के सारे अंग दान करने का निर्णय किया है। फराह खान ने कितने ही लोगों को स्टार बनाया है और समाज सेवा में भी ये काफी सक्रिय रहती है।
6.ऋषि कपूर: इस महान और दिग्गज अभिनेता ने भी अंपा पूरा शरीर दान किया हुआ है। समाज के हित के लिए इन्होने अपने सारे अंग डोनेट किये है।