बॉलीवुड की चांदनी यानि श्रीदेवी के अचानक निधन होने के बाद पूरा देश ही सदमे में है। श्रीदेवी के निधन के बाद उनके पति बोनी कपूर ने पहली बार उस रात का सच जाहिर किया है जिसे हम सभी सुनना चाहते हैं कि आखिर उस रात को दुबई के उस होटल के रूम में हुआ क्या था।
बोनी कपूर ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर उस रात होटल के रूम में हुआ क्या था। बोनी कपूर ने मशहूर फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा से बातचीत करते हुए बताई जिसके बाद कोमल नाहटा ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर उनके इस बयान को शेयर किया है।
कोमल नाहटा ने अपने ब्लॉग में बोनी कपूर के हवाले से बताया कि दुख भरी 24 फरवरी की उस रात को कैसे श्रीदेवी की अचानक मौत की आगोश में चली गई थी।
E-X-C-L-U-S-I-V-E! Boney Kapoor's Emotional Recounting Of What Happened On The Fateful Evening Of 24th February! https://t.co/a5QRAEXLzD
— Komal Nahta (@KomalNahta) March 3, 2018
बोनी कपूर ने कोमल नाहटा को यह बताया कि 2010 का उनका यह दुबई ट्रिप बिल्कुल ही 1994 के बैंग्लुरु के ट्रिप की तरह अव्यवस्थित था। बोनी कपूर ने यह बताया था कि श्रीदेवी बड़ी बेटी जान्हवी कपूर के लिए कुछ शॉपिंग करने के लिए दुबई में ही रुक गई थी और मैं वापस लौट आया था।
इसके बाद 24 फरवरी की सुबह जब बोनी और श्रीदेवी की फोन पर बात हुई तो श्रीदेवी ने बोनी को कहा कि वह उन्हें मिस कर रही हैं। फिर उसके बाद बोनी ने यह कहा कि वह भी श्रीदेवी को मिस कर रहे हैं। इसके बाद बोनी श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए दुबई पहुंच गए थे।
24 फरवरी की शाम बोनी कपूर दुबई पहुंचे और उन्होंने होटल में जाकर श्रीदेवी के रूम की दूसरी चाबी होटल से ली और स्टाफ को कहा कि वो उनका सामान वहां बाद में पहुंचाए। रूम की ड्युप्लीकेट चाबी से जब बोनी कपूर ने दरवाजा खोला तो श्रीदेवी को सरप्राइज दिया।
इसके बाद दोनों ने करीब आधे घंटे तक बात की। श्रीदेवी से बोनी कपूर ने डिनर के लिए चलने को कहा और खुद नहाने चले गए। इसके बाद श्रीदेवी भी नहाने गईं और बोनी कपूर टीवी देखते हुए उनका इंतजार करते रहे। काफी देर बाद जब श्रीदेवी बाथरूम से बाहर नहीं आईं तो बोनी कपूर ने उन्हें आवाज लगाई।
इसके बाद जब श्रीदेवी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो बोनी कपूर परेशान हो गए और उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही बोनी कपूर ने देखा कि श्रीदेवी सिर से पांव तक बाथटब में डूबी हुईं हैं और यह देखते ही उनकी जान निकल गई।
यह समय कपूर परिवार के लिए बेहद दुख भरा है। शनिवार को ही जान्हवी कपूर ने भी अपनी मां श्रीदेवी को याद करते हुए गमगीन पोस्ट अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थी।
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
जाहन्वी कपूर ने अपने पोस्ट में मां को याद करते हुए लिखा है, ‘इस समय मेरे सीने में एक दर्द है और मुझे पता है कि मुझे इसके साथ कैसे जीना है। आपकी अनुपस्थिति में भी मुझे आपके प्यार का एहसास होता है।
मुझे हर समय ऐसा लगता है कि आप हर दुख से मेरी रक्षा कर रही हैं। जब भी मैं अपनी आंखें बंद करती हूं, मुझे आपके साथ बिताये अच्छे पल याद आते हैं।
आप हमारी हर वक्त रक्षा कर रही हैं। हमें खुशी है कि हम आपके साथ वक्त गुजार सके। आप बहुत ही अच्छी थीं, आपके दिल में बिल्कुल भी मैल नहीं था। आप मेरी सबकुछ थीं, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।’
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे