लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

52 के हुए दबंग खान

NULL

बॉलीवुड के दबंग खान ‘सलमान’ आज 52 वर्ष के हो गए हैं। सलमान खान को जो बॉलीवुड में शोहरत हासिल हुई है वो बहुत ही कम कलाकारों को हासिल होती है। सलमान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि सलमान का पूरा नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है। वह मशहूर लेखक सलीम खान और उनकी पहली पत्नी सलमा के बड़े बेटे हैं। सलमान जिस तरह मुस्लिम पर्वों को धूमधाम से मनाते हैं उसी तरह उनके घर में हिन्दू पर्व को भी मनाया जाता है। सलमान खान अपने हाथों में जो ब्रेसलेट पहनते हैं उसके चर्चे भी खूब सुने जाते हैं। बताते हैं कि ऐसा ही ब्रेसलेट सलमान के पिता सलीम खान के हाथ में भी है।

salman khan

उन्होंने ही सलमान को ये ब्रेसलेट गिफ्ट में दिया था। सलमान इसे अपने लिए बेहद लकी मानते हैं। सलमान को तैराकी का भी बहुत शौक है। स्कूल के दिनों में सलमान खान नेशनल लेवल स्विमिंग कंप्टीशन के प्रतियोगी के रूप में जाने जाते थे। तैराकी के साथ-साथ सलमान पेंटिंग करने के बेहद शौकीन हैं। सलमान वह शख्सियत हैं जिनके हजारों फैन्स हैं। चाहे उनका दबंग स्टाइल हो या फिर उनकी कमीटमेंट, सलमान के हर स्टाइल पर उनके फैंस फिदा हैं। सलमान खान के साथ कितने भी विवाद जुड़े, उनके चाहने वालों की संख्या में कभी कमी नहीं आई है। जानते हैं उनके जन्मदिन पर उनके कुछ अनोखे अंदाज

salman khan

कमीज उतरी, फैन फिदा
बॉलीवुड में सलमान अपनी बॉडी और कमीज उतारने को लेकर खूब चर्चाओं में रहते हैं। बड़े पर्दे पर सलमान की कमीज उतरते ही उनका स्टाइल सुर्खियां बटोरने लगता है। अपने इस स्टाइल से सलमान करोड़ों युवा दिलों की धड़कन बने रहते हैं। उनका यही स्टाइल ही है कि अमेरिका की ‘पीपल’ पत्रिका ने भी सलमान को 2004 में भारत का सबसे सुंदर पुरुष बताया था। सलमान ने अपने अभिनय की शुरूआत 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से की थी। 1989 में उनकी ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म आई जिसमें सलमान ने पहली बार मुख्य किरदार निभाया था। इसी फिल्म ने सलमान को बॉलीवुड में एक अलग पहचान भी दिलाई। ऐसा कहना भी गलत नहीं होगा कि इसके बाद ने सल्लु भाई ने आज तक कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने एक के बाद एक दर्जनों हिट फिल्में दीं। हाल ही में आई उनकी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ भी बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही है।

salman khan

अभिनेत्रियों के साथ सलमान की ‘केमिस्ट्री’
वैसे तो सलमान खान 52 साल के हो चुके है , इसके बाद भी वह बॉलीवुड के सबसे चहेते कुंवारे अभिनेता हैं। आए दिन सलमान से कोई न कोई यही प्रश्न पूछता दिखता है कि सलमान आखिर तुम शादी कब करोगे। सलमान की शादी का वैसे उनके करोड़ों फैंस को इंतजार है ही इसके साथ ही सलमान का नाम अक्सर कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा रहता है। सबसे बड़ा सवाल ये भी है कि आखिर दबंग खान की दुल्हनिया कौन बनेगी। सलमान की जिंदगी में जो भी हसीनाएं आती हैं उनसे सलमान की ‘केमिस्ट्री’ कुछ ज्यादा लंबी नहीं चलती। वैसे रोमानिया की ब्यूटी लूलिया के साथ सलमान का नाम अक्सर जोड़ा जाता है।

salman khanलूलिया सलमान के परिवार के साथ काफी वक्त भी बिताती हैं। कहा तो ये भी जाता है कि लूलिया जब भी भारत आती हैं तो वो सलमान के गैलैक्सी अपार्टमेंट में ही ठहरती हैं। पिछले दो सालों से सलमान और लूलिया के इश्क के चर्चे सुने जा रहे हैं, लेकिन अब ये रिश्ता शादी तक पहुंचेगा या नहीं ये कहना मुश्किल है। वैसे कैट और सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के साथ भी सलमान सुर्खियों में रहे हैं। बता दें कि जब सलमान की जिंदगी में ऐश्वर्या ने एंट्री ली और वहीं संगीता ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से निकाह कर लिया था। संगीता-अजहर का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिका और उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद संगीता की फिर से सलमान के साथ नजदीकियां दिखीं।

salman khan

विवादों के साथ सलमान
सलमान खान के साथ विवाद चलते ही रहते हैं। विवादों से सलमान का खास नाता रहा है। यदि सलमान के करियर पर नजर डालें तो उनके लिए सबसे बुरा साल 2002 रहा, जब सलमान को एक शख्स की जान लेने और कई को घायल करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई में उनकी कार एक बेकरी की सीढिय़ों पर चढ़ गई थी। सलमान पर नशे की हालत में कार चलाने का आरोप लगा था। लगभग 15 सालों के बाद जाकर सलमान ने इस मामले में थोड़ी राहत की सांस ली। वैसे सलमान के जोधपुर में काले हिरण के शिकार करने के मामले ने भी बड़ा तूल पकड़ा था। इसके अलावा भी सलमान विवादों में फंसते ही रहते हैं जैसे मीडिया के साथ कहासुनी, अपनों के साथ लड़ाई-झगड़ा आदि। इन सब को देखकर ऐसा लगता है जैसे सलमान और विवाद साथ-साथ चलते हैं।

salman khan

अपनी आवाज से भी सलमान ने किया दिलों पर राज
अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ सलमान अपनी आवाज से भी लोगों के दिलों पर राज कर चुके हैं। पिछले वर्ष उन्होंने ‘मैं हूं हीरो तेराÓ गाना गाया था। यह गाना सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी पर फिल्माया गया था। लोगों ने इस गाने को काफी पसंद किया। सलमान को जब भी मौका मिले वह गाने से नहीं चूकते, उनके ऐसे अंदाज ही उन्हें अन्य अभिनेताओं से अलग दिखाते हैं। 15 जनवरी 2008 में लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में सलमान का मोम का पुतला लगाया गया। संग्रहालय में मोम की प्रतिमा के रूप में दिखाई देने वाले वह चौथे भारतीय अभिनेता बन गए।

भारत कपूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + six =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।