बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के खिलाडिय़ों का नाता शुरू से ही देखने को मिलते आया है। वहीं बॉलीवुड की अभिनेत्रियों और क्रिकेटर्स के बीच रिश्तों का काफी पुराना इतिहास रहा है। इसका एक नहीं बल्कि बहुत सारे उदाहरण भी देखने को मिले हैं।
भारतीय क्रिकेटर्स के बॉलीवुड की हसीनाओं के साथ क्रश की कहनियां भी कुछ कम देखने को नहीं मिली है। लेकिन इसमें से कुछ जोडिय़ां सफल रही तो कई जोडिय़ां टूट गई हैं।
वैसे भी अक्सर ही देखने को मिला है कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस क्रिकेट के मैच का लुत्फ उठाने के लिए मैदान में पहुंचती है और जब बात उनके बेस्ट क्रिकेटर्स की आती है तो उसका मैच देखने से ये हसीनाएं कभी चुकती नहीं है।
इसी तरह ही बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी स्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी एक भारतीय खिलाड़ी पर जबरदस्त फिदा है।
प्रियंका चोपड़ा, विराट कोहली, युवराज सिंह, महेन्द्र सिंह धोनी या सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी नहीं बल्कि लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर एक खिलाड़ी को बेइंतहा पसंद करती है।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा कि पसंद कोई और नहीं बल्कि यह भारतीय टीम से काफी लंबे वक्त से बाहर हो रहे बल्लेबाज गौतम गंभीर है।
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा गौतम गंभीर को काफी पसंद करती हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि खुद प्रियंका चोपड़ा ने इस बात को माना है।
प्रियंका चोपड़ा ने एक मैगजीन को इंटरव्यू देने के दौरान कहा कि उन्हें भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर की बल्लेबाजी बहुत पसंद है।
मुझे क्रिकेट बहुत पसंद है औक जब भी मौका मिलता है तो मैं भारतीय टीम को चीयर करना नहीं भूलती।बता दें कि गौतम गंभीर ने आईपीएल में कोलकत्ता नाइट राईडर्स की टीम के लिए तकरीबन 7 साल तक कप्तानी की है।
गौतम गंभीर की कप्तानी में इतने सालों तक खेलने वाली केकेआर की टीम प्रियंका चोपड़ा को काफी पसंद है और देसी गर्ल भी आईपीएल के समय कोलकाता नाइट राईडर्स का साथ देते हुए नजर आयी हैं। इस बात कि पुष्टि इससे भी होती है कि प्रियंका चोपड़ा आज भी गौतम गंभीर को पसंद करती है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट