धक धक गर्ल के नाम से मशहूर रही अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अब भले ही बॉलीवुड से काफी दूर हो गयी और उनकी चर्चा न हो ऐसा नहीं हो सकता। बॉलीवुड से जाने के बाद माधुरी लम्बे समय तक लाइम लाइट से भी दूर रही। काफी काम बार उनके निजी जीवन की झलकियां मीडिआ के सामने आयी।
लेकिन लम्बे समय के बाद माधुरी ने अपने प्यारे घर और बच्चों संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। आपको बता दें माधुरी डॉक्टर नेने के साथ शादी करने के बाद से अमेरिका में सेटल थी लेकिन हाल ही में उन्होंने भारत वापस लौट कर मुंबई में नया आशियाना लिया है। अमेरिका से इंडिया आकर अब मुंबई को अपना स्थाई निवास बना चुकी हैं।
माधुरी ने मुंबई के एक गगन चुंबी इमारत में अपना नया घर लिया है। माधुरी अपने पति श्रीराम नेने और दो बेटों के साथ एक पेंट हाऊस में रहती हैं। माधुरी ने अपने घर की कुछ तस्वीरे शेयर की है। माधुरी के घर में उनकी पसंदीदा जगह है टेरेस गार्डन। बहुत वक्त लगाकर माधुरी ने अपने घर की छत पर बागबानी की।
माधुरी दीक्षित की छत से मुंबई शहर का खूबसूरत नजारा दिखता है। एक तरफ ऊंची बिल्डिंग तो दूसरी तरफ विराट समंदर है । माधुरी के टेरेस गार्डन में तरह-तरह के प्लांट्स लगे हैं और बौनसाई उनका पसंदीदा है।
माधुरी कई बार अपने टेरेस में पार्टी भी करती है। उनका टेरेस काफी लंबा चौड़ा है। हाल ही माधुरी ने अपने घर में गणपति की मूर्ति बिठाई थी। अपने लिविंग रूम में उन्होॆने बप्पा के लिए बहुत सुंदर चौकी सजाई थी।माधुरी खुद जितनी शालीन और सिंपल हैं कुछ उसी तरह से उन्होंने अपना घर भी सजाया है। माधुरी के घऱ की दीवारों पर पेटिंग्स और तस्वीरों को खास जगह दी गई है।
माधुरी के घर की दीवारे सफेद है। इसकी वजह से उनका घर खुला-खुला लगता है। माधुरी के घर में रखी बुद्धा की गोल्डन कलर की मूर्तियां उनके लिविंग रूम में पॉजिटिविटी और चमक को बढ़ाती हैं। उन्होंने अपने बेडरूम को आर्कषक तरीके से सजाया है। आप इन तस्वीरों को देखकर कह सकते है की वाकई में माधुरी का घर बेहद शानदार है।