छोटे पर्दे पर हलचल मचा चुकी रिंकू भाभी काफी समय से वह छोटे पर्दे से दूर थीं। रिंकू भाभी हर किसी को बहुत ही पंसद हैं। उनका अंदाज ही तो है जो लोगों को काफी पंसद आया है। रिंकू भाभी अपने पूराने अंदाज के साथ वापस शो में आ गईं हैं। शो का वही तड़का वापस आ गया है और अपने उस अंदाज से रिंकू भाभी फिर से लोगों केदिलों पर राज करेंगी। आप यही सोच रहे होंगे कि रिंकू भाभी अपने पूराने शो यानि की कपिल शर्मा के शो में वापस आ गईं हैं।
लेकिन आपको जान कर दुख होगा कि रिंकू भाभी कपिल शर्मा के शो में वापस नहीं आईं हैं। उनके फैन्स के लिए खुशी की बात यह है कि उनका अंदाज वहीं पुराना होगा लेकिन शो अलग है। कपिल के शो में नजर आने वाली रिंकू भाभी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रवोर की बात कर रहे हैं। जो कि एक नए शो से वापसी कर रहे हैं।
जबरदस्त की अपनी वापसी रिंकू भाभी ने
‘द कपिल शर्मा शो’ की जान रह चुकीं रिंकू भाभी जब से वह शो से गईं हैं लोग उन्हें काफी मिस करते हैं। उनके फैन्स के लिए एक खुशी की बात है कि उनकी प्यारी रिंकू भाभी वापस टीवी पर लौट रही हैं। बता दें कि आपकी भाभी बिल्कुल भी नहीं बदली है वह वैसी की वैसी हैं। रिंकू भाभी का अंदाज और तेवर पहले की ही तरह हैं जो बिल्कुल भी नहीं बदलें हैं।
रिंकू भाभी का जलवा वैसे ही बरकरार है
बता दें कि रिंकू भाभी का स्टेज पर जलवा वैसे का वैसे ही बरकरार है। वैसे ही है जैसा पहला होता था। एक चीज में चेंज जरूर आया है कि वह पहले जैसे कप्पू शर्मा के साथ मसखरी करती थीं वैसे वह अब नहीं करती हुई नजर आएंगी। रिंकू भाभी ने हाल ही में हुए मुबंई में नेशनल ज्यूलरी अवॉर्ड शो में स्पेशल एपीयरेंस की है।
रिंकू भाभी ने किया रैंप वॉक
रिंकू भाभी के अवतार में सुनील ग्रोवर ने रैंप वॉक किया। सुनील को उनके रिंकू भाभी के लुक में देखकर उनके फैन्स काफी खुश हो गए थे और तालियों की गडग़ड़ाहट से किया था रिंकू भाभी का स्वागत। बता दें कि सुनील ने अपने फैन्स को बिल्कुल भी निराश नहीं किया था। सुनील ने हमेशा की तरह उनका पूरा एंटरटेन किया था।
वैसा लुक फिर से देखने को मिला
रिंकू भाभी के किरदार में सुनील ग्रोवर ने अपनी आंखों पर काला चश्मा लगा रखा था। कंधे पर झोला था और हाथ में एक कैरी बैग लिया हुआ था। बता दें कि सुनील ने मार्च में आस्ट्रेलिया से लौटते वक्त कपिल से हुए झगड़े के बाद से शो को अलविदा बोल दिया है। तब से ही उनके नए शो में जाने की खबरें तेजी से आ रही हैं। लेकिन सुनील ने अभी तक अपने किसी भी नए प्रोजक्ट के बारे में नहीं बताया है।