कपिल शर्मा की कॉमेडी के बाद सुनील ग्रोवर-शिल्पा शिंदे का क्रिकेट कॉमेडी शो सामने आ गया है। दर्शकों के लंबे इंतजार के बाद शनिवार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर जियो एप में इस शो की शुरुआत हुई।
सुनील ग्रोवर और बिग बॉस 11 विनर शिल्पा शिंदे का नया वेब शो ‘दे धना धन’ दर्शकों को काफी पसंद आया है। सुनील और शिल्पा का ये वेब शो मैरेज में कॉमेडी और क्रिकेट का डोज लेकर आया है।
इस शो को अब तक पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। यह वेब शो जियो एप पर शाम 7:30 बजे आता है। शो में सुनील ‘नकली’ अमिताभ बच्चन बनते नजर आते हैं।
शो में सुनील ने ‘देवियों और सज्जनों’ से शो की शुरुआत की। इस शो में उनके साथ सुगंधा मिश्रा लता मंगेश्कर बन कर आईं। वहीं इस वेब शो में अली असगर भी नजर आए जो ठाकुर के किरदार में दिखाई दिए।
इसके अलावा शो में कटप्पा भी नजर आया जो ‘जीयो’ बाहुबली के नारे लगाता दिखाई दिया। इस वेब शो में सुनील प्रोफेसर LBW यानी लौंडा भटिंडे वाला बन कर दर्शकों के सामने आए।
शिल्पा शिंदे भी इस दौरान नकली बिग बी के साथ फ्लर्ट करती नजर आईं। शो को लेकर दर्शकों ने ठीक ठाक रिएक्शन दिया है, वहीं क्रिकेट प्रेमियों को शो कुछ खास पसंद नहीं आया है। यूट्यूब वीडियो के कमेंट बॉक्स पर भी दर्शकों ने शो को लेकर यही कहा है कि शो ठीक ठाक ही है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ