टीवी का सबसे पॉॅपुलर रिलयिटी शो बिग बॉस 11 का सीजन कल यानि 14 जनवरी को खत्म हो गया है। बिग बॉस 11 की विनर टीवी की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे विनर बनी हैं। तो दूसरी तरफ टीवी की ही पॉॅपुलर बहु हिना खान शो के अंत में आकर चूक गईं। हिना खान को फस्र्ट रनर-अप से ही संतोष करना पड़ा है।
टीवी के सबसे फेमस शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से हिना खान को फेम मिला है। लेकिन हिना खान के मुकाबले शिल्पा शिंदे को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है। सलमान खान जब विनर का नाम अनाउंस कर रहे थे तो तब उन्होंने यह बोला था कि दोनों के ही वोटों में बहुत कम अंतर है। अब तो सवाल यह उठता है कि आखिर क्यों हिना टॉप-2 में आकर हार गईं। चलिए जानते हैं कि हिना की हारने की क्या हैं वजह……..
कई बार शो में हिना को शिल्पा शिंदे की पॉपुलैरिटी देखते हुए इंसिक्योर भी देखा गया था। जब शो के अंदर कोई भी मेहमान आता था तो वह शिल्पा की तारीफ करता और उनके गेम खेलने के स्टाइल को काफी सराहते थे। यही बात थी जिसकी वह से हिना खान धीरे-धीरे इंसिक्योर होने लग गईं थीं। जब बीबी मॉल टास्क हुआ था तो उसके बाद हिना को इस बात का यकीन हो गया था कि शिल्पा ही विर बनेगी।
मुंबई के मॉल में जब हिना ने शिल्पा के फैंस को देखा तो वह बहुत इंसिक्योर हो गईं थीं। हिना ने एक तरीके से हार मान ली थी। हिना ने विकास को कई बार यह बोला था कि मॉल में शिल्पा के काफी ज्यादा फैंस थे। हिना खान की टीवी पर इमेज एक सीधी-सादी बहुरानी की है लेकिन बिग बॉस पर उनकी एक अलग ही अंदाज देखने को मिला था। हिना रियलिटी शो में अपने करेक्टर से बिल्कुल ही अपोजिट दिखाई दी हैं।
हिना खान का बिग बॉस में काफी लाउड और एग्रेसिव दिखा। हिना खान का शो में बड़बोलापन फैंस को बिल्कुल पंसद नहीं आया है। हिना खान को शो में कई बार विवादित बयान देते हुए दिखाई दिया गया है।
हिना खान शो में ऐसी कंटेस्टेंट रही हैं जो शो में लगातार विवादों में रहीं हैं। हिना के पीछे हर वक्त ट्रोलिंग पुलिस लगी रहीं हैं। हिना की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई है। हिना शो में बिना सोचे बोल देती थीं जिसकी वजस से उन्हें भारी पड़ा है।
अगर इस सीजन में हिना के कॉम्पिटिशन में शिल्पा शिंदे नहीं होती तो शायद वह ही शो की विनर बनती। लेकिन भाबीजी शिल्पा शिंदे के सामने हिना का स्टारडम फिका पड़ गया। शो में कई बार इन दोनों दावेदारों को लड़ते हुए देखा गया था। हिना के लाउड इमेज के सामने दर्शकों ने शिल्पा के भोलेपन और शांत व्यक्तिव को पसंद किया।
हिना टीवी इंडस्ट्री में 8 साल से हैं तो वहीं शिल्पा 15 साल से काम कर रहीं हैं। इसलिए यकीनन ही शिल्पा की ज्यादा फैन फॉलाइंग है। इसी की खामियाजा हिना को भुगतना पड़ा।
हिना ने बिग बॉस में सभी टास्क कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाए। शो में उनकी लव, प्रियांक से दोस्ती हुई। लेकिन उनसे भी हिना को लड़ते-झगड़ते देखा गया।
वह गेम के ज्यादातर हिस्सों में अकेले ही रह गईं। अपने स्ट्रेट फॉर्वड और एग्रेसिव नेचर की वजह से वह घरवालों के निशाने पर रहीं। शो में हिना शिल्पा और विकास की जैसी लीडरशिप साबित नहीं कर पाईं।
हिना को ड्रामा क्वीन और क्राई बेबी नाम दिया गया। वह चीजों पर जरूरत से ज्यादा रिएक्ट करती हुई दिखती थीं। दूसरे कंटेस्टेंट के मुकाबले ज्यादा रोने-धोने और बात-बात पर इमोशनल होने की वजह से दर्शकों ने उन्हें कमजोर आंक लिया। जब उनके बॉयफ्रेंड रॉकी घर में आए थे तब हिना का इमोशनल ब्रेकडाउन हुआ था। वह रॉकी से उन्हें ले जाने की गुहार लगाती दिखीं। हिना का यहीं रवैया फैंस को पसंद नहीं आया।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट