आईफा अवॉर्ड्स 2017 की अनाउंसमेंट शुरू हो चुकी हैं। जिसमें टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी को फिल्म एम एस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस की ट्रॉफी मिली है। उड़ता पंजाब से करियर शुरू करने वाले एक्टर दिलजीत दोसांझ को बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल का खिताब मिला। नीरजा फेम जिम सरभ को अपनी दमदार एक्टिंग के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस इन निगेटिल रोल का अवॉर्ड मिला। आईफा के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लगातार इस इवेंट से जुड़ी तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। इसके अलावा कई सेलेब्रिटीज भी अपने फैन्स के लिए लगातार इवेंट से जुड़े अपडेट दे रहे हैं।
Award for Best Debutant – Female – @DishPatani for M.S. Dhoni: The Untold Story. #IIFA2017 pic.twitter.com/VjIsT5Jmp9
— IIFA Awards (@IIFA) 16 July 2017
- इस साल आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में किया गया है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी कई दिनों पहले से ही न्यूयॉर्क पहुंच कर अपने जलवे बिखेर रहे हैं।
Ace musician @arrahman awarded for his 25 years of musical contribution. #IIFA2017 pic.twitter.com/arWnayUGZ8
— IIFA Awards (@IIFA) 16 July 2017
- संगीतकार एरआर रहमान को इंडस्ट्री में 25 साल का सफर तय करने के लिए आइफा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
Best Performance in a Supporting Role Male – @AnupamPkher for M.S. Dhoni: The Untold Story. #IIFA2017 pic.twitter.com/bo3ETMn3Ih
— IIFA Awards (@IIFA) 16 July 2017
- फिल्म ‘एमएस धोनी: द अन्टोल्ड स्टोरी’ के लिए अनुपम खेर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला।
- दिशा पाटनी को फिल्म ‘एमएस धोनी: द अन्टोल्ड स्टोरी’ के लिए बेस्ट डेब्यू (फीमेल) का अवॉर्ड मिला।
Award for Best Debutant – Male – @diljitdosanjh for Udta Punjab. #IIFA2017 pic.twitter.com/rfxB1AkzRl
— IIFA Awards (@IIFA) 16 July 2017
- दिलजीत सिंह दोसांझ ‘उड़ता पंजाब’ के लिए बेस्ट डेब्यू (मेल) के अवॉर्ड से नवाजे गए।
Award for IIFA Woman of the year – @taapsee #IIFA2017 pic.twitter.com/wPUVbjZSNJ
— IIFA Awards (@IIFA) 16 July 2017
- तापसी पन्नू को आइफा विमेन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। पिछले साल आई उनकी फिल्म ‘पिंक’ को खूब तारीफें मिलीं थीं।
- फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ के लिए शकुन बत्रा और आएशा देवित्रे ढिल्लों को बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड मिला।
Award for Best Performance in a Negative Role – @jimSarbh for Neerja. #IIFA2017 pic.twitter.com/QdkG0HUPxU
— IIFA Awards (@IIFA) 16 July 2017
- ‘नीरजा’ के लिए जिम सार्भ को बेस्ट नेगेटिव रोल का अवॉर्ड दिया गया है। ये जिम की पहली ही फिल्म थी।
#IIFA2017 Press Conference @Varun_dvn shares his excitement for his debut performance at @MLStadium. It’s going to be a night to remember. pic.twitter.com/7vHY3krgRq
— IIFA Awards (@IIFA) 14 July 2017
- फिल्म ‘ढिशूम’ में शानदार कॉमेडी करने के लिए वरुण धवन को बेस्ट कॉमिक रोल का अवॉर्ड मिला है।
- समारोह में करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का जलवा भी देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में म्यूजिक देने के लिए प्रीतम बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के अवॉर्ड से नवाजे गए हैं। वहीं बेस्ट गीतकार का अवॉर्ड अमिताभ भट्टाचार्य ने अपने नाम किया। अमिताभ को ये अवॉर्ड ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के गाने ‘चन्ना मेरेया’ के लिए मिला।
- प्लेबैक सिंगर (मेल) का पुरस्कार अमित मिश्रा ने जीता। वहीं बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) के अवॉर्ड से कनिका कपूर और तुलसी कुमार नवाजी गईं। अमित मिश्रा को ये पुरस्कार रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के गाने ‘बुलेया’ के लिए मिला। कनिका ने ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म के लिए ये अवॉर्ड जीता वहीं तुलसी को ‘एयरलिफ्ट’ फिल्म में उनके गाने ‘सोच न सके’ के लिए पुरस्कार मिला।
Myntra Style Icon Award – @aliaa08 #IIFA2017 pic.twitter.com/jewfS2VYP9
— IIFA Awards (@IIFA) 16 July 2017
- इसके अलवा मिंत्रा का स्टाइल आइकन अवॉर्ड आलिया भट्ट ने अपने नाम किया। शबाना आजमी और सतिंदर सरताज की फिल्म ‘द ब्लैक प्रिंस’ का प्रीमियर भी चल रहा है।