जैन मलिक केवल 25 साल के हैं। लेकिन उनकी आवाज के लाखों दीवाने हैं। और उनकी आवाज लाखों लोगों के दिलों में बसती हैं। दुनिया के फेमस सिंगर्स में से एक हैं जैन भारत में भी यंगस्टर्स के बीच बहुत पॉपुलर हैं। हाल ही उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
जैन ने खासतौर पर अपना यह वीडियो अपने भारतीय फैंस के लिया फिल्माया है। इसमें वो भारत के उम्दा गायक कैलाश खेर का चर्चित गाना ‘तेरी दीवानी’ अपनी आवाज में गाते दिख रहे हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
इस वीडियो को जैन मलिक ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था, जिसे खबर लिखे जाने तक 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि जैन ने लिरिक्स पढ़कर ये गाना गाया है। गाने की धुन और म्यूजिक पर ध्यान देने की वजह से वो कई जगह पर लिरिक्स भूलते हुए भी लग रहे हैं।
हालांकि उनकी आवाज में लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो के बाद से उनके इंडियन फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि जैन जल्द ही बॉलवुड में डेब्यू करेंगे।
जैन पहले भी भारत के लिए और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए अपना प्यार जताते रहे हैं। उनको हिंदी गाना गाता देख जैन के फैंस यह उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्द ही बॉलीवुड में सिंगिंग डेब्यू करेंगे।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ