जैसा कि आप जानते है पूरे में देश आज महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। इस मौके पर लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बहुत से प्रयास करते है। इस दिन लोग शिवलिंग पर भेलपत्र, बेर, भांग आदि चढ़ाते है। साथ ही, पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से मनोकामनाएं भी मांगते है। महाशिवरात्रि के इस मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे है छोटे पर्दे के कुछ उन एक्टर्स के बारे में, जो टीवी पर भगवान शिव का किरदार निभा चुके है। ये एक्टर्स न सिर्फ इस किरदार से फेमस हुए बल्कि आज भी लोग इन्हे इनके असली नाम की बजाय भगवान शिव के रोल से जानते है। तो चलिए जानते है..
रोहित बक्शी
शो – सिया के राम
रोहित बक्शी इसी सूची में शामिल हैं। रोहित ने सिया के राम में शिव का किरदार निभाया हैं। आपको बता दें कि रोहित टीवी एक्ट्रेस आश्का गोराडिया के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हैं।
मोहित रैना
शो – देवों के देव महादेव
टीवी शो देवों के देव महादेव में मोहित ने भगवान शिव शंकर का रोल प्ले किया है। इस रोल से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। यही नहीं लोग उन्हें आज भी इसी कैरेक्टर से याद रखते हैं।
हिमांशु सोनी
शो – नीली छतरी वाले
वही, हिमांशु टीवी शो ‘नीली छतरी वाले’ के कई एपिसोड्स में भगवान शिव का रोल प्ले करते नजर आ चुके हैं।
सौरभ राज जैन
शो – महाकाली
छोटे पर्दे पर आने वाला शो ‘महाभारत‘ में कृष्ण का रोल प्ले कर फेमस हुए सौरभ भगवान शिव का भी रोल प्ले कर चुके हैं। उन्होंने ‘महाकाली: अंत ही आरंभ है’ में ये रोल प्ले किया है।
कुशाल पंजाबी
शो – क्या हाल मिस्टर पांचाल
इन दिनों कुशाल टीवी शो ‘क्या हाल मिस्टर पांचाल’ में भगवान शिव का रोल प्ले कर रहे हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।